{"_id":"67e855e4ab331d0cac0c7ab9","slug":"one-crore-rupees-fraud-in-shifting-the-line-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-523420-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लाइन इधर-उधर करने में एक करोड़ की हेराफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लाइन इधर-उधर करने में एक करोड़ की हेराफेरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मऊरानीपुर में बकाये बिजली बिलों में हेरफेर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब बरुआसागर क्षेत्र में गड़बड़ी का बड़ा मामला उजागर हो गया। यहां लाइनमैन और जेई ने मिलकर बड़े पैमाने पर बगैर आगणन (एस्टीमेट) के विद्युत लाइनों को शिफ्ट करा दिया। यही नहीं, कई खंभों को दूसरी जगह स्थापित करने के साथ-साथ बिजली चोरी कराने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्मर को स्थापित कराया गया। जब इसकी शिकायत एमडी तक पहुंची तो उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में लाइनमैन को हटा दिया गया है। हालांकि जेई भी जांच के घेरे में है।विद्युत निगम में गड़बड़ियों की शिकायतें लगातार उजागर हो रही हैं। इनमें लाइनमैन, अफसरों और दलालों का गठजोड़ निगम को क्षति पहुंचा रहा है। बरुआसागर निवासी अमित कुमार पुत्र गौरीशंकर ने एमडी से शिकायत की। उसने बताया कि क्षेत्र में कुछ लाइनमैन और जेई ने एक दर्जन से अधिक विद्युत लाइनें शिफ्ट कीं। इसमें कई खंभे इधर से उधर किए गए। कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के मकसद से बिना आकलन के लाइनों को घुमाया गया। चोरी के उद्देश्य से करीब 35 ट्रांसफॉर्मरों को स्थापित कराया गया। इस एवज में उन्होंने संबंधित लोगों से जमकर वसूली की लेकिन विद्युत निगम के कोष में कुछ रकम जमा कराए। लाइनमैन और जेई पर निगम को एक करोड़ से अधिक रुपये की क्षति पहुंचाने का आरोप है। शिकायत पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने दो सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच के लिए मुख्य अभियंता को निर्देश दिए हैं। बरुआसागर क्षेत्र में विद्युत लाइन और खंभों के अवैध रूप से शिफ्ट करने से राजस्व नुकसान के भी कई प्रकरण हैं। नए संयोजन के नाम पर वसूली, बकाये पर कनेक्शन, मीटरों में छेड़खानी समेत कई तरह के मामलों की शिकायतें हैं।