फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One billion eight crore pink cash deposited in Jhansi banks in five days

Jhansi News: झांसी की बैंकों में पांच दिन में जमा हुई एक अरब आठ करोड़ की गुलाबी नकदी अनुमान से भी अधिक 2000 के नोट पहुंचे बैंकों में

Tue, 30 May 2023 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
One billion eight crore pink cash deposited in Jhansi banks in five days
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बैंकों के अनुमान से कहीं अधिक 2000 के नोट झांसी वालों की अंटी से निकल रहे हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि नोट बदलने की प्रक्रिया के महज पांच दिनों में ही एक अरब आठ करोड़ 94 लाख रुपये के नोट बैंकों में पहुंच चुके हैं। जबकि, अभी नोट बदलने के लिए चार महीने से अधिक की मियाद बाकी है।
नोट बदलने की प्रक्रिया शुरु होने से पहले झांसी में बैंकों के खजाने में 43 करोड़ रुपये के दो हजार के नोट मौजूद थे। इसके अलावा बैंकों का अनुमान था कि लगभग 100 करोड़ रुपये की दो हजार के नोटों के शक्ल की नकदी झांसी के लोगों के पास मौजूद है। लेकिन, महज पांच दिनों के भीतर ही अनुमान से कहीं
विज्ञापन

अधिक नोट बैंकों के पास पहुंच चुके हैं। सोमवार को जिले में स्थित बैंकों की 210 शाखाओं में 18 करोड़ 90 लाख रुपये के गुलाबी नोट पहुंचे। इसके साथ ही अब तक एक अरब आठ करोड़ 94 लाख लाख रुपये की नकदी जमा की जा चुकी है। जबकि, दो हजार के नोट बदलने के लिए रिजर्व बैंक की ओर से लोगों को 30 सितंबर तक का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में भाव हुए धड़ाम
झांसी। नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू होने के पहले कुछ सराफा कारोबारियों को उम्मीद थी कि लोग सरकार की नजर में आने से बचने के लिए दो हजार के नोटों के बदले ठोस सोना खरीदेंगे। इसके चलते 2000 के नोटों से सोना खरीदने का भाव बाजारू मूल्य से चार हजार रुपये अधिक खोला गया था। चूंकि, बैंक बगैर किसी पहचान के आसानी से नोट बदल रहे हैं। ऐसे में अब तक लोगों ने बाजार की ओर रुख नहीं किया है। इससे सराफा में भी भाव धड़ाम हो गया है।


बैंकों द्वारा बगैर किसी पहचान के आसानी से दो हजार के नोट बदले जा रहे हैं। यही वजह है कि लोग बेधड़क नोट बदलवाने के लिए बैंकों का रुख कर रहे हैं। अनुमान से अधिक नोट बैंकों में पहुंच रहे हैं। - अजय कुमार शर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed