फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On the second line of Kanpur track, now the train will continue to run for 102 km without stopping

कानपुर ट्रैक की दूसरी लाइन पर अब बिना रुके 102 किलोमीटर तक दौड़ती रहेगी ट्रेन

Tue, 14 Dec 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
On the second line of Kanpur track, now the train will continue to run for 102 km without stopping
झांसी। कानपुर ट्रैक पर झांसी से भुआ के बीच 102 किलोमीटर तक दूसरी लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। रास्ते में कोई भी ऐसी जगह नहीं बची है, जहां पटरी न बिछी हो। इससे एक ट्रेन को निकालते वक्त दूसरी ट्रेन को नजदीक के रेलवे स्टेशन पर नहीं रोकना पड़ेगा। इससे समय की बचत और संचालन बेहतर होगा।
विज्ञापन

झांसी - कानपुर डबल ट्रैक पर 206 किलोमीटर तक काम होना है। इसकी जिम्मेदारी रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को सौंपी गई है। अभी तक 124 किलोमीटर ट्रैक को यातायात के लिए खोला जा चुका है। इसमें झांसी- पारीछा के बीच 24 किलोमीटर, पारीछा से नंदखास के बीच 19 और पिरौना- एट- भुआ स्टेशन के बीच 27 किलोमीटर व सरसोकी व पुखरायां के बीच 17.585 किलोमीटर व चौराह पुखरायां व मलासा स्टेशनों के बीच 19 किलोमीटर का रास्ता खोला जा चुका है। आगामी 21 दिसंबर के बाद नंदखास- मोंठ- एरच रोड- पिरौना स्टेशन के बीच 35 किलोमीटर ट्रैक और खुलने जा रहा है। इससे झांसी से भुआ तक 102 किलोमीटर तक पूरी लाइन तैयार हो जाएगी। इसके बाद भुआ से भीमसेन स्टेशन के बीच को पूरी तरह जोड़ने का काम बाकी रह जाएगा।
विज्ञापन

अभी यह है दिक्कत
झांसी-कानपुर सिंगल रेलवे ट्रैक पर प्रतिदिन 40 से अधिक अप और डाउन की सवारी ट्रेनों का संचालन होता है। इतनी ही संख्या में मालगाड़ियां भी दौड़ती हैं। एक ट्रेन को निकालने में सामने आ रही दूसरी ट्रेन को नजदीक के रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ता है। इसका सीधा असर ट्रेनों के समय पालन पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर ट्रैक पर स्थित हैं यह स्टेशन
झांसी से भीमसेन के बीच 22 स्टेशन हैं। इनमें मुस्तरा, गढ़मऊ, पारीछा, चिरगांव, नंदखास, मोंठ, एरच रोड, परौना, एट, भुआ, उरई, आटा, ऊसरगांव, कालपी, चौराह, पुखरायां, मलासा, लालपुर, पामा, रसूलपुर गोगामऊ, बिनोर स्टेशन स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed