{"_id":"6699b45f37f74d8c0208d347","slug":"on-receiving-information-about-gonda-train-accident-railway-board-chairperson-canceled-her-visit-and-left-for-the-incident-site-jhansi-news-c-11-jhs1002-354173-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गोंडा रेल हादसे की सूचना पर दाैरा रद्द कर घटना स्थल के लिए रवाना हो गईं रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गोंडा रेल हादसे की सूचना पर दाैरा रद्द कर घटना स्थल के लिए रवाना हो गईं रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी पहुंचीं रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा का मंडल में यह पहला दौरा था। उन्हें 16.24 घंटे झांसी में रुककर विकास कार्याें की समीक्षा करनी थी लेकिन गोंडा में हुए रेल हादसे के चलते वह दौरा बीच में ही स्थगित कर स्पेशल ट्रेन से गोंडा के लिए रवाना हो गईं। हालांकि, उन्होंने अपने ताबड़तोड़ निरीक्षण में कई अनुभागों का निरीक्षण कर लिया।
दक्षिण एक्सप्रेस से सुबह 4.56 बजे झांसी पहुंचीं रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा को रात में मालवा एक्सप्रेस से रात 9.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होना था। वह मंडलीय कार्यालय के आधुनिक कंट्रोल रूम पहुंची। दोपहर में लगभग दो बजे नगरा हाट के मैदान में बनी रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी का निरीक्षण करने पहुंचीं। यहां सूचना आई कि गोंडा के इललाही स्टेशन के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 14 कोच बेपटरी हाे गए हैं। हादसे में कुछ यात्रियों की जान चली गई और दर्जनों यात्री घायल हैं। सूचना मिलते ही रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष ने अपना झांसी दौरा बीच में ही रद्द कर दिया। झांसी से वह उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी और मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के साथ जीएम स्पेशल ट्रेन से शाम 4.36 बजे कानपुर के लिए रवाना हो गईं।--
बॉक्स
लोको पायलट और गार्ड ने बताईं समस्याएं
रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष ने झांसी में लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर से बात करते हुए कहा कि रनिंग स्टाफ सुरक्षित रेल संचालन का अभिन्न अंग हैं। ऐसे में उनकी सुविधाओं और समस्याओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। यहां लोको पायलट और गार्ड ने उन्हें अवगत कराया कि बीना स्टेशन से रनिंग रूम दूर पड़ता है। यहां प्रकाश की भी व्यवस्था ठीक नहीं है। इसके अलावा, ट्रेनों में डॉग बॉक्स की संरचना बदलनी चाहिए। इसके अलावा एसएलआर कोच में स्पीडो मीटर, एलएचबी एसएलआर कोच में पंखे, लोको में टॉयलेट, एसी जैसे मुद्दे भी रंनिग स्टाफ ने उठाए, जिस पर बोर्ड की अध्यक्ष ने प्रभावी कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी पहुंचीं रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा का मंडल में यह पहला दौरा था। उन्हें 16.24 घंटे झांसी में रुककर विकास कार्याें की समीक्षा करनी थी लेकिन गोंडा में हुए रेल हादसे के चलते वह दौरा बीच में ही स्थगित कर स्पेशल ट्रेन से गोंडा के लिए रवाना हो गईं। हालांकि, उन्होंने अपने ताबड़तोड़ निरीक्षण में कई अनुभागों का निरीक्षण कर लिया।
दक्षिण एक्सप्रेस से सुबह 4.56 बजे झांसी पहुंचीं रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा को रात में मालवा एक्सप्रेस से रात 9.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होना था। वह मंडलीय कार्यालय के आधुनिक कंट्रोल रूम पहुंची। दोपहर में लगभग दो बजे नगरा हाट के मैदान में बनी रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी का निरीक्षण करने पहुंचीं। यहां सूचना आई कि गोंडा के इललाही स्टेशन के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 14 कोच बेपटरी हाे गए हैं। हादसे में कुछ यात्रियों की जान चली गई और दर्जनों यात्री घायल हैं। सूचना मिलते ही रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष ने अपना झांसी दौरा बीच में ही रद्द कर दिया। झांसी से वह उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी और मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के साथ जीएम स्पेशल ट्रेन से शाम 4.36 बजे कानपुर के लिए रवाना हो गईं।