फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   On Diwali, stoves will be lit with PNG in two thousand houses.

Jhansi News: दीपावली पर दो हजार घरों में पीएनजी से जलेगा चूल्हा

Sat, 14 Oct 2023 11:08 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
On Diwali, stoves will be lit with PNG in two thousand houses.
अभी साढ़े 14 हजार घरों में पीएनजी से पक रहा खाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गैस सिलिंडर के झंझट से महानगर के दो हजार और परिवारों को मुक्ति मिलने वाली है। दीपावली पर इन घरों में पीएनजी से चूल्हा जलेगा। इसके लिए सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड इन दिनों तेजी से काम कर रहा है। प्रेमगंज और रायगंज में पाइपलाइन डालने के बाद गैस की आपूर्ति शुरू करने की तैयारी हो रही है। वहीं मार्च तक 24 हजार घरों में पीएनजी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
महानगर में तीन साल पहले सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड ने पाइपलाइन गैस परियोजना के तहत काम शुरू किया था। इसके तहत अभी तक राजगढ़, हंसारी, राजघाट कॉलोनी, केकेपुरी, आवास विकास कॉलोनी, दीनदयाल नगर, खातीबाबा, लहरगिर्द, मसीहागंज, पिछोर, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में काम पूरा हो चुका है। इन क्षेत्रों के साढ़े 14 हजार घरों में पीएनजी से खाना पक रहा है। वहीं प्रेमगंज और रायगंज क्षेत्र में भी दो हजार घरों में कनेक्शन हो गए हैं, लेकिन यहां बारिश के चलते गैस की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

अब बारिश थमने के बाद सीयूजीएल ने दो हजार घरों में गैस की आपूर्ति शुरू करने की तैयारी कर ली है। दीपावली तक इन घरों में पीएनजी से खाना बनने लगेगा। इसके साथ ही मार्च 2024 तक महानगर के 24 हजार घरों में पीएनजी पहुंचाने की योजना पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
अगले साल सिविल लाइंस क्षेत्र में होगा काम
महानगर में सीपरी बाजार, हंसारी, आवास विकास क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद सीयूजीएल के अधिकारी सिविल लाइंस क्षेत्र में काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं। अफसरों के मुताबिक अगले वित्तीय वर्ष में सिविल लाइंस, ग्वालियर रोड क्षेत्र में काम शुरू कर दिया जाएगा।
-----------
एलपीजी से सस्ती पड़ रही पीएनजी
पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) लोगों को एलपीजी से सस्ती पड़ती है। एलपीजी सिलिंडर की कीमत इन दिनों 937 रुपये है। जबकि पीएनजी के दाम 56 रुपये स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हैं। एक घर में पीएनजी की मासिक औसत खपत 12 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर होती है। इस हिसाब से इसका पूरे महीने का खर्च 672 रुपये पड़ता है। वहीं एलपीजी के मुकाबले पीएनजी में आग लगने का जोखिम नहीं रहता।
-------------
झांसी में बढ़ रहा सीएनजी का दायरा
पीएनजी के साथ ही झांसी में सीएनजी का दायरा भी बढ़ रहा है। महानगर में दो साल पहले तक तीन सीएनजी पंप ही थे, लेकिन अब यह आठ हो गए हैं। वहीं इस साल के आखिरी तक भगवंतपुरा में एक और सीएनजी पंप खुलने जा रहा है। इसके लिए कागजी प्रक्रिया चल रही है।

------------
वर्जन
झांसी में पीएनजी का काम तेजी से चल रहा है। अभी प्रेमगंज और रायगंज में कनेक्शन दिए गए हैं। दीपावली तक यहां गैस की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। सीएनजी पंप भी लगातार बढ़ रहे हैं। - नवीन सिंह, मार्केटिंग मैनेजर, सीयूजीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed