{"_id":"5ea6592f8ebc3e905528d62d","slug":"old-woman-found-corona-positive69","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Jhansi: झांसी में भी कोरोना की दस्तक, बुजुर्ग महिला के पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Jhansi: झांसी में भी कोरोना की दस्तक, बुजुर्ग महिला के पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप
Mon, 27 Apr 2020 09:31 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
गलियां सील करते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। यहां एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई है। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि रविवार को झांसी के कई इलाकों के 114 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज में बनी कोविड लैब में जांच के लिए भेजे गए थे।
सोमवार को आई रिपोर्ट में ओरछा गेट इलाके की रहने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला को मेडिकल कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड के भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। महिला की सेहत स्थिर बताई जा रही है।
उसकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। जिला प्रशासन ने गंज क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही किसी की भी तबीयत खराब होने पर तत्काल सूचना देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
वहीं, इलाके के लोग दहशत में आकर अपनी-अपनी गलियों को बंद करने में लग गए। किसी ने गली में पत्थर तो किसी ने बैरीकेटिंग लगाकर आवागमन बंद कर दिया है।
पिछले कई दिनों से झांसी में कोरोना मरीज पॉजिटिव न आने के कारण लोग बेफिक्र थे।
सोमवार सुबह अचानक थाना कोतवाली के ओरछा गेट इलाके की एक महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। लोग इतने सहम गए कि पुलिस की सख्ती से पहले खुद ही सख्ती करने में जुट गए।