{"_id":"5e5d67e18ebc3eeadc7f3b39","slug":"old-woman-died-in-distict-hospital-jhansi-news-jhs161553157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में वृद्धा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में वृद्धा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में वृद्धा की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
28 फरवरी को गोरामछिया निवासी प्रभाबाई (65) को बीमारी के चलते परिजनों ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। 29 फरवरी को उनकी जीभ का ऑपरेशन हुआ। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले उनकी तबियत में सुधार था, लेकिन ऑपरेशन के बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों ने कई बार चिकित्सकों से भी कहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
सोेमवार सुबह चिकित्सकों ने प्रभाबाई की मौत होने की खबर दी। जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजनाें ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजन चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पाकर नवाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सकों ने एक लाख रुपये भी जमा करा लिए, लेकिन सही इलाज न होने की वजह से जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।