{"_id":"5f00b2208ebc3e4301258bf3","slug":"old-people-murder-with-axe-a-nonsenceman-jhansi-news-jhs1707069137","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्षिप्त ने कुल्हाड़ी मारकर वृद्ध को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्षिप्त ने कुल्हाड़ी मारकर वृद्ध को मार डाला
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : ?????
बड़ागांव। शुक्रवार की रात विक्षिप्त व्यक्ति ने बड़ागांव थाना क्षेत्र में समधी के यहां आए एक वृद्ध की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है।
शुक्रवार की रात थाना बड़ागांव के महाराजपुरा निवासी जानकी प्रसाद के घर में नाती पैदा होने की खुशी में कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में जानकी प्रसाद के समधी दतिया के चितगुवां गांव निवासी घनश्याम (65) भी शामिल हुए थे। रात को
खाना खाकर वह घर के बाहर आकर टहलने लगे। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर उनका विवाद होने लगा। आवेश में आकर उसने कुल्हाड़ी से घनश्याम के सिर पर वार कर दिया। चीखपुकार सुनकर जानकी प्रसाद व परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर आए। बाहर खून से लथपथ घनश्याम पड़े थे। आनन-फानन में घनश्याम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में आरोपी मुन्नालाल को हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि मुन्नालाल मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।