फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Old pension scheme is the best option

Jhansi News: पुरानी पेंशन स्कीम ही सबसे बेहतर विकल्प

Sun, 23 Mar 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Old pension scheme is the best option

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही एक अप्रैल 2025 से यूपीएस से जुड़े नियम लागू हो जाएंगे। हालांकि, यूपीएस से केंद्रीय कर्मचारी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) से बेहतर अन्य कोई विकल्प नहीं है। सरकार को यूपीए की जगह ओपीएस ही लागू करनी चाहिए।




कर्मचारियों के भविष्य के लिए पुरानी पेंशन स्कीम से बेहतर अन्य कोई विकल्प नहीं है। यूपीएस के जरिये सरकार ने बीच का रास्ता निकाला है। ओपीएस बहाल की जानी चाहिए।
विज्ञापन




- हुकुम सिंह चौहान, अध्यक्ष-एनसीआरएमयू



सरकार से लगातार पुरानी पेंशन स्कीम बहाल किए जाने की मांग की जा रही है। बदले में सरकार ने यूपीएस दी है, जो पुरानी पेंशन स्कीम का विकल्प कतई साबित नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- अमर सिंह, सचिव-एनसीआरएमयू

00





एकीकृत पेंशन योजना के जरिये सरकार ने कर्मचारियों को संतुष्ट करने की कोशिश की है, लेकिन कर्मचारी इससे संतुष्ट नहीं हैं। कर्मचारी ओपीएस की बहाली की मांग कर रहे हैं।




- आदित्य तिवारी, रेल कर्मचारी

00





यूपीएस में सेवानिवृत्ति से पहले के 12 महीनों में मिले औसत मूल वेतन की 50 प्रतिशत राशि सुनिश्चित पेंशन के तौर पर दिए जाने का प्रावधान है। यह ओपीएस का विकल्प नहीं है।



- संजीवन राय, रेल कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed