फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Okha came on time, railway app cheated

Jhansi News: समय पर आई ओखा, रेलवे एप ने दिया धोखा

Thu, 26 Dec 2024 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Okha came on time, railway app cheated

विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। रेलवे के आधिकारिक एप ने तकनीकी खामी के चलते यात्रियों को गलत सूचना दे दी। एप पर ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस को 13.06 घंटे की देरी से बीना से झांसी के लिए चलता दिखाया गया, जबकि ट्रेन अपने निर्धारित समय से सिर्फ 14 मिनट की देरी से झांसी पहुंच गई। ऐसे में जिन यात्रियों ने बीना का स्टेटस देखा, वे ट्रेन पकड़ने के लिए झांसी स्टेशन पहुंच ही नहीं पाए।

सोमवार को रेलवे के एप ने ही यात्रियों को गलत जानकारी दे दी। एनटीईएस एप पर ट्रेन नंबर 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस का स्टेटस जिसने देखा, वे परेशान हो गए। एप के अनुसार, ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 12:05 बजे के स्थान पर 40 मिनट पहले ही 11:25 बजे बीना स्टेशन पहुंच गई है। ट्रेन को 20 मिनट बाद यहां से चलना था लेकिन ट्रेन 13.06 घंटे बाद अगले दिन दोपहर 1:31 बजे बीना स्टेशन से झांसी के लिए रवाना होगी। ऐसे में जिन यात्रियों को रात 3:15 बजे झांसी से ट्रेन पकड़नी थी, वह बेफिक्र हो गए और अगले दिन यानी कि मंगलवार की दोपहर झांसी स्टेशन पहुंचे तो हकीकत पता चली। ट्रेन 14 मिनट की देरी से सोमवार रात 3:29 बजे झांसी पहुंची और सात मिनट के ठहराव के बाद 3:36 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन




वर्जन

एप पर तकनीकी कारण से ट्रेन के संचालन का समय गलत दर्शा दिया गया। ऐसा किन कारणों से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। - मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed