{"_id":"69a5f28c5d3aaee4e50f6348","slug":"officials-kept-running-to-stop-the-burning-of-holika-near-the-line-jhansi-news-c-11-jhs1019-749834-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लाइन से नजदीक होलिका दहन रोकने के लिए दौड़ते रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लाइन से नजदीक होलिका दहन रोकने के लिए दौड़ते रहे अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बिजली की लाइन से नजदीक में होलिका दहन रोकने के लिए अधिकारी-कर्मचारी रातभर दौड़ते रहे। आग लगने की आशंकाओं को देखते हुए बिजली विभाग ने लाइन से दो मीटर की दूरी तक होलिका न जलने देने के निर्देश जारी किए थे।
मुन्नालाल पावर हाउस में तैनात एक्सईएन सत्यप्रकाश सोनकर, कार्यकारी सहायक सुमंत चतुर्वेदी समेत अन्य कर्मचारियों ने सोमवार सुबह व शाम तक शहर के दो दर्जन से ज्यादा स्थानों का अवलोकन किया। जहां बिजली लाइन के पास होलिका दहन की तैयारी थी, वहां से कंडे व लकड़ियां हटवाई गईं। होली पर लोगों को पानी, बिजली समेत अन्य तरह की समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। खाद्य, स्वास्थ्य के अलावा बिजली कंपनी के दो कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ये कर्मचारी होलिका दहन के पहले या बाद में होने वाली किसी भी परेशानी या असुविधा की सूचना संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को देंगे ताकि उसका त्वरित निराकरण हो सके। मुख्य अभियंता केपी खान ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों को निरीक्षण के लिए भेजा गया था।