फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officials inspected the condition of the damaged culvert.

Jhansi News: क्षतिग्रस्त रपटे का अधिकारियों ने देखा हाल

Sat, 20 Sep 2025 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Officials inspected the condition of the damaged culvert.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानीपुर। नगर के वार्ड क्रमांक आठ मोहल्ला देवरी में सुखनई नदी पर बने पुराने क्षतिग्रस्त रपटे का शुक्रवार को अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत को रपटे की दशा ठीक कराने के निर्देश दिए।

मोहल्ला देवरी से सुखनई नदी पार कर दक्षिण की ओर जाने के लिए रपटा बना हुआ है। इसका निर्माण साल 2014 में किया गया था। लेकिन, नदी के पानी के तेज बहाव की वजह से यह रपटा क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी होती है। साथ ही हर समय अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है। रपटे की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को एडीएम शिवप्रताप शुक्ल, एसडीएम श्वेता साहू, तहसीलदार ललित कुमार पांडेय, अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद खरका ने रपटे का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत को रपटे की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से रपटे के स्थान पर पुल बनवाने की मांग की। इस मौके पर पार्षद नितिन कुशवाहा, बिहारी सिंह तोमर, आदर्श स्वामी, लिपिक तेजराम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed