फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nursing home running without approved map sealed

Jhansi News: बिना मानचित्र स्वीकृत कराए चल रहा नर्सिंगहोम सील

Fri, 18 Apr 2025 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Nursing home running without approved map sealed
जेडीए ने एक अस्पताल का बेसमेंट और तीन दुकान, गोदाम किया सील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए चल रहा नर्सिंगहोम जेडीए ने सील कर दिया है। इसके अलावा, एक निजी अस्पताल का बेसमेंट भी सील कर दिया गया है। वहीं, आवास में व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने पर तीन दुकानों और एक गोदाम को भी जेडीए ने सील किया है।
झांसी में कई जगहों पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बिल्डिंग बन गई हैं। खासकर आवासीय नक्शे पर ज्यादातर नर्सिंगहोम खुले हुए हैं। इसके अलावा, बेसमेंट में भी व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। इसके मद्देनजर, जेडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। टीम ने मेडिकल कॉलेज गेट नंबर तीन के ठीक सामने बगैर मानचित्र संचालित हो रहे नर्सिंगहोम को सील कर दिया।
विज्ञापन

झोकनबाग में भी एक अस्पताल के बेसमेंट में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड डले हुए थे। जेडीए की टीम ने एक कमरा को छोड़कर बेसमेंट को सील कर दिया। अस्पताल संचालक ने एक महीने में कमरा खाली करने की बात कही। वहीं, बड़ागांव गेट बाहर एक मकान में तीन दुकानें बनी हुई थीं। इसके अलावा, शेड डालकर गोदाम बनाया हुआ था और व्यावसायिक गतिविधि चल रही थी। दुकान और गोदाम को सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन टीम के साथ एई, जेई मौजूद रहे। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed