फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now the distribution of ration will start from December 12 if the food grains do not reach the godowns

गोदामों पर खाद्यान्न नहीं पहुंचने पर अब 12 दिसंबर से शुरू होगा राशन का वितरण

Thu, 09 Dec 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Now the distribution of ration will start from December 12 if the food grains do not reach the godowns
झांसी। सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों को निशुल्क गेहूं, चावल, चना, नमक व खाद्य तेल का वितरण तय किया गया था। वितरण की तिथि 9 दिसंबर तय की गई थी लेकिन पूर्ति विभाग के गोदामों पर खाद्य सामग्री अब तक नहीं पहुंचने पर विभाग द्वारा वितरण की तिथि को 12 सिंतबर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले भर में 775 सरकारी राशन की दुकानों को संचालित किया जा रहा है। जिसमें पात्र गृहस्थी के 1356223 यूनिट व अंत्योदय के 45831 राशन कार्ड धारकों को गेहूं, चावल के साथ ही चना, नमक के साथ ही खाद्य तेल का निशुल्क वितरण नौ दिसंबर से किए जाने का एलान किया गया था। लेकिन पूर्ति विभाग के गोदामों में गेहूं और चावल तो पहुंच गया है, लेकिन अब तक खाद्य तेल, आयोडीन नमक और चना नहीं पहुंच सका है। जिसके चलते विभाग द्वारा वितरण की तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थ राज यादव ने बताया कि गोदामों में चना, खाद्य तेल और नमक नहीं आने के कारण वितरण अब 12 दिसंबर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed