फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now tender has been issued for the third time for multilevel car parking.

Jhansi News: मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए अब तीसरी बार निकला टेंडर

Sat, 12 Oct 2024 04:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Now tender has been issued for the third time for multilevel car parking.
जीआईसी में बने मिनी स्टेडियम की अभी नहीं निकलेगी निविदा, पहले अफसर करेंगे बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम के ठीक बगल में बनी मल्टीलेवल कार पार्किंग के संचालन के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से तीसरी बार टेंडर निकाला गया है। हालांकि, जीआईसी में बने मिनी स्टेडियम के लिए अभी निविदा नहीं निकलेगी। स्टेडियम के संचालन का टेंडर निकालने से पहले स्मार्ट सिटी के अफसर खेल से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेंगे।
शहर की पहली मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण इस साल मार्च में हो गया था। यहां पर एक साथ 200 कार खड़ी करने की व्यवस्था है मगर इसके संचालन के लिए नगर निगम की ओर से दो बार टेंडर निकाला जा चुका है। पहली बार टेंडर निकालने पर मानक अनुरूप बिड नहीं आई। हाल ही में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से मल्टीलेवल कार पार्किंग, मिनी स्टेडियम, बिपिन रावत पार्क आदि के संचालन के लिए दोबारा टेंडर निकाला गया था। मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए तीन फर्मों ने टेंडर डाला था मगर जब टेक्निकल बिड खुली तो सभी फर्में बाहर हो गई हैं। बताया गया कि कोई फर्म अनुभव तो कोई क्रेडिट लिमिट और टर्नओवर में फेल हो गई। ऐसे में किसी को इसके संचालन का टेंडर नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

वहीं, जीआईसी में बने मिनी स्टेडियम के संचालन के लिए स्पोर्ट्स एकेडमी का पंजीकरण, मार्च 2024 तक तीन साल का औसत टर्नओवर 25 लाख, एक साल से चार अलग-अलग खेलों के कोच जुड़े होने, एक साल तक क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेलों की एकडेमी संचालित करने, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दो प्रतियोगिताएं कराने आदि शर्तें रखी गई थीं। अनुभव में एक फर्म क्वालिफाई कर पाई मगर सभी मानकों को कोई भी फर्म पूरा नहीं कर पाई। इसके अलावा, बिपिन रावत पार्क के संचालन के लिए छह फर्मों ने टेंडर डाला था। इसमें 20 हजार वर्ग मीटर के पार्क के संचालन का एक साल का अनुभव, फर्म का तीन साल का औसत टर्नओवर 17.5 लाख आदि शर्तें रखी गई थीं। इन मानकों पर भी कोई फर्म खरी नहीं उतर पाई। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी ने मल्टीलेवल कार पार्किंग और बिपिन रावत पार्क के संचालन के लिए तीसरी बार टेंडर निकाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन...
मल्टीलेवल कार पार्किंग, बिपिन रावत पार्क आदि का टेंडर निकाल दिया गया है। मिनी स्टेडियम का टेंडर निकालने से पहले खेल से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर उनकी भी राय ली जाएगी। - सत्य प्रकाश, सीईओ, स्मार्ट सिटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed