फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now teacher will be online traning

शिक्षकों को भी मिलेगा अब ऑनलाइन प्रशिक्षण

Fri, 17 Apr 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now teacher will be online traning
teacher - फोटो : demo
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों को दीक्षा एप पर ऑनलाइन प्रशिक्षण देगा। इसमें शिक्षामित्र, अनुदेशक भी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जो प्रत्येक सोमवार को दिया जाएगा। प्रशिक्षण कोर्स को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से साझा किया जाएगा। इसमें सभी शिक्षकों को पाठ्यक्रम पूर्ण करना अनिवार्य है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन लगा है। सभी स्कूल - कॉलेज बंद हैं। साथ ही, बेसिक में शिक्षकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम भी स्थगित हैं। लेकिन अब विभाग ने शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने की योजना बनाई है। विभागीय जानकारी के अनुसार नियमित कौशल विकास के तहत प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को प्रशिक्षण कोर्स का नाम व कोर्स का लिंक व्हाट्सएप के माध्यम से सभी शिक्षकों में साझा किया जाएगा। जिसे एक सप्ताह में सभी शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक पूरा करेंगे। साथ ही कोर्स के वीडियो भी हर दिन देखने हाेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed