फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now taxi facility will be available from Jhansi station

झांसी स्टेशन से अब मिलेगी टैक्सी सहुलियत

Sun, 01 Aug 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Now taxi facility will be available from Jhansi station
झांसी। महानगरों की तर्ज पर अब झांसी में भी एप आधारित टैक्सी की सुविधा शुरू होने जा रही है। रेलवे ने यात्रियों को टैक्सी सेवा उपलब्ध कराने को सेवा प्रदाता से करार कर लिया है। अगस्त माह में यह सेवा आरंभ कर दी जाएगी। सेवा प्रदाता से रेलवे डेढ़ लाख रुपये सालाना फीस वसूल करेगा।
विज्ञापन

उबर, ओला जैसी एप आधारित टैक्सियां महानगरों में कई सालों से उपलब्ध हैं। लेकिन झांसी में कोई टैक्सी सेवा उपलब्ध नहीं है। इस वजह से बाहर से आने वाले यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ता है। परिवार के साथ आने वालों को खासी मुश्किल उठानी पड़ती है। पर्यटकों को भी रिक्शा-ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। काफी समय से एप आधारित टैक्सी सुविधा की जरूरत महसूस हो रही थी। लेकिन कोई सेवा प्रदाता इसके लिए राजी नहीं हो रहा था। अब रेल वाणिज्य ने इसके लिए कदम बढ़ाते हुए एक निजी सेवा प्रदाता से समझौता किया है। रेल अफसरों के मुताबिक यह एप आधारित सेवा होगी। चौबीस घंटे यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

प्ले स्टोर से लाउनलोड कर सकते एप
प्ले स्टोर पर उपलब्ध इस एप को कोई भी डाउनलोड करके इस सेवा का इस्तेमाल कर सकेगा। इसके जरिए एडवांस बुकिंग भी कराई जा सकेगी। प्रीपेड सर्विस की भांति सेवा प्रदाता को झांसी रेलवे स्टेशन पर एक काउंटर उपलब्ध कराया जाएगा। यहां से भी यात्री टैक्सी बुक करा सकेंगे। बाहर से आने वाले पर्यटक आसपास के टूरिस्ट स्थानों के लिए सीधे यहीं से बुकिंग कर सकेंगे। यहां की टैक्सियों को बाहर से भी बुलाया जा सकेगा। सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित के मुताबिक यह सुविधा कुछ दिनों में ही आरंभ हो जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। रेलवे को इससे लाइसेंस फीस भी मिलेगी। उनका कहना है प्रयोग सफल होने पर दूसरे स्टेशनों में ही इसकी शुरूआत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed