फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now sodium solor light spend 67 lack rupees

एलईडी लाइटों से बचाए 67 लाख, अब सोलर लैंप से करेंगे बचत

Thu, 04 Feb 2021 08:14 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Now sodium solor light spend 67 lack  rupees
एलईडी लाइट की खबर में......लक्ष्मीबाई पार्क में बतौर ट्रायल लगाई गई सोलर लैंप।
झांसी। कोरोना काल में शासन से बजट नहीं मिलने से आर्थिक तंगी झेल रहे नगर निगम ने अब छोटे-छोटे उपायों से बचत की कवायद शुरू कर दी है। महानगर में सोडियम लाइटों को एलईडी लाइटों में बदलकर करीब 67 लाख रुपये की बिजली की बचत की है। इसके साथ ही अब महानगर के प्रमुख स्थानों पर सोलर लैंप लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

नगर निगम ने महानगर में लगीं 24,077 सोडियम लाइटों को एलईडी लाइट में बदला था। इसके लिए शासन से नामित ईईएसएल कंपनी से अनुबंध कर लाइटों को बदलवाया गया। इन लाइटों को लगाने का नगर निगम को आर्थिक लाभ भी पहुंचा है। सोडियम लाइटों से बिजली उपभोग के नाम पर साल में करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होते थे। हर साल 4,027 किलोवाट बिजली का भार होता था। नई लाइटें लगने के बाद विद्युत भार 2,025 किलोवाट रह गया और बिजली का बिल घटकर करीब एक करोड़ रुपये रह गया। इस तरह नगर निगम ने सालभर में 67 लाख रुपये की बचत की। बिजली का बिल और कम करने के लिए नगर निगम सोलर लैंप लगाने जा रहा है। इन लाइटों की खासियत यह है कि बिजली नहीं होने पर लाइटें रोशनी बिखेंरेंगीं।
विज्ञापन

नगर निगम ने हाल ही में महानगर के प्रमुख चौराहों पर ये लाइटें बतौर ट्रायल लगाई हैं। ट्रायल की सफलता को देख मार्ग प्रकाश विभाग ने नई लाइटों की खरीद का प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। प्रमुख स्थलों का सर्वे चल रहा है। मार्ग प्रकाश विभाग के प्रभारी और सहायक अभियंता एसके नायक ने बताया कि एलईडी लाइटें लगने से काफी हद तक बिजली बिल की बचत हुई है। सोलर लैंप को लेकर पहल की जा रही है। इसका सर्वे चल रहा है। पहले चरण में इन्हें पार्कों में लगाया जाएगा। इससे बिजली बिल में अधिक बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed