फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now smoke rises from the coach of Malwa and Telangana Express

Jhansi News: अब मालवा और तेलंगाना एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं

Tue, 28 May 2024 05:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Now smoke rises from the coach of Malwa and Telangana Express
- अग्निशमन यंत्र की मदद से धुएं को किया गया शांत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भीषण गर्मी में ट्रेनों के कोच भी जवाब दे रहे हैं। पहिये और ब्रेक पैड के घर्षण के चलते कोच से धुआं उठ रहा है। सोमवार को मालवा एक्सप्रेस और तेलंगाना एक्सप्रेस के कोच के नीचे से धुआं उठता देख यात्री घबरा गए। आननफानन ट्रेनों को रोककर रेलवे स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र की मदद से धुएं को शांत किया। रविवार को आगरा-ग्वालियर के बीच बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच के नीचे धुआं उठा था।
सोमवार को भी गर्मी के चलते दो ट्रेनों से धुआं उठा। वैष्णोदेवी कटरा से चलकर डॉ. आंबेडकर नगर जा रही मालवा एक्सप्रेस के एसएलआर कोच से सोमवार सुबह पांच बजे जखौरा-दैलवारा खंड के किमी नंबर 1051/13 के बीच धुआं उठा। ट्रेन मैनेजर ने कोच के नीचे से धुआं उठते देख ट्रेन को रुकवाया और स्टाफ को सूचना दी। स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र की मदद से धुएं को शांत किया। इस दौरान ट्रेन आधा घंटा यहां खड़ी रही। घटना के चलते झांसी से ललितपुर की ओर बढ़ रही पुडुच्चेरी एक्सप्रेस 25 मिनट, मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस 15 मिनट और गीता जयंती एक्सप्रेस 15 मिनट लेट हुई।
विज्ञापन

वहीं हजरत निजामुद्दीन से चलकर हैदराबाद जाने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस के एसी कोच बी-5 से रात 9:43 बजे ग्वालियर-झांसी के बीच किमी नंबर 1144/03 पर धुआं उठा। कोच के नीचे से धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। आननफानन यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। ट्रेन में मौजूद ऑनबोर्ड स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र की मदद से धुएं को शांत कराया। ट्रेन यहां करीब 40 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी में ट्रेनों के पहिये और ब्रेक पैड चिपकने से ऐसा हो जाता है। ऑनबोर्ड स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र की मदद से धुएं को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed