फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now only patients admitted in emergency will have free tests and CT.

Jhansi News: अब इमरजेंसी में भर्ती रोगी की ही होंगी निशुल्क जांचें व सीटी

Thu, 13 Feb 2025 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Now only patients admitted in emergency will have free tests and CT.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मिलीभगत से तमाम लोग निजी डॉक्टर द्वारा लिखी खून की जांचें, सीटी स्कैन व एक्सरे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी का पर्चा बनवाकर निशुल्क करा रहे थे। इस पर अंकुश लगाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) से स्पष्ट कहा गया है कि अब भर्ती होने पर ही रोगी की जांचें कराई जाएंगी, वह भी सिर्फ 24 घंटे तक।

मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में रोजाना करीब 300 गंभीर रोगी उपचार के लिए आते हैं। इन रोगियों की 24 घंटे तक खून-पेशाब की सभी जांचें, एक्सरे, सीटी आदि निशुल्क कराया जाता है। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए ओपीडी खत्म होने के बाद इमरजेंसी में पर्चा बनवाकर रोगी डॉक्टर को बताकर सभी जांचें लिखवा लेते हैं। वह भर्ती नहीं होते और पर्चे के आधार पर हजारों रुपये की जांचें निशुल्क करवा लेते हैं। अब कॉलेज प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं कि यदि कोई रोगी सिर्फ दिखाने आया है तो उसकी कोई भी जांच निशुल्क नहीं होगी। इसमें लापरवाही पर संबंधित डॉक्टर और ईएमओ जवाबदेह होंगे।
विज्ञापन











मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आने वाले रोगियों की 24 घंटे तक निशुल्क जांचें कराने की सुविधा का तमाम लोग मिलीभगत से दुरुपयोग कर रहे थे। यह लोग निजी डॉक्टर द्वारा लिखी जांचें इमरजेंसी का पर्चा बनवाकर करवा रहे थे। अब भर्ती रोगी की ही जांचें निशुल्क होंगी। इसमें लापरवाही पर संबंधित डॉक्टर और ईएमओ जवाबदेह होंगे। - डॉ. सचिन माहुर, एसआईसी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed