फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now multilevel car parking will start in October

Jhansi News: अब अक्तूबर में शुरू हो पाएगी मल्टीलेवल कार पार्किंग

Thu, 19 Sep 2024 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Now multilevel car parking will start in October
फोटो..
विज्ञापन

टेक्निकल बिड खुली, अगले सप्ताह खुलेगी फाइनेंशियल बिड
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पांच महीने से बनकर तैयार महानगर की पहली मल्टीलेवल कार पार्किंग अब अक्तूबर में शुरू हो पाएगी। बृहस्पतिवार को फर्मों की टेक्निकल बिड खुल गई है। परीक्षण के बाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से अब अगले सप्ताह ही फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी।
नगर निगम के बगल में बनी मल्टीलेवल कार पार्किंग के संचालन के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से 13 सितंबर तक निविदा डालने का मौका दिया गया था। तय समय तक तीन फर्मों ने निविदा डाली है। साथ ही यहां बनी 24 दुकानों के लिए भी नौ टेंडर आए हैं। अब पांच दिन बाद बृहस्पतिवार को पार्किंग और यहां बनी दुकानों की टेक्निकल बिड खोली गई।
विज्ञापन

बताया गया कि बिड डालने वाले फर्मों ने नगर निगम का अनापत्ति प्रमाणपत्र, धरोहर राशि आदि जमा की है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। इसमें करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। उसके बाद फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। फिर कार्यादेश जारी किया जाएगा। ऐसे में मल्टीलेवल कार पार्किंग अब अक्तूबर में ही शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन..
मल्टीलेवल कार पार्किंग और यहां बनी दुकानों का टेंडर डालने वाली फर्मों की टेक्निकल बिड खुल गई है। दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद जल्द ही फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed