फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now mothers will also be able to donate their milk, milk bank will open in women's hospital

Jhansi News: अब मां भी दान कर सकेंगी अपना दूध, महिला अस्पताल में खुलेगा मिल्क बैंक

Tue, 29 Aug 2023 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Now mothers will also be able to donate their milk, milk bank will open in women's hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला महिला अस्पताल में मिल्क बैंक को स्थापित किया जाएगा। बैंक में मां अपने दूध को दान कर सकेंगी। आधुनिक तकनीक के माध्यम से दूध को सुरक्षित रखा जाएगा। जरूरतमंद बच्चों को दूध का सेवन कराया जाएगा।

मिल्क बैंक में कोई भी मां अपना दूध दान कर सकेंगी। लेकिन इसमें वह मां भी डोनेट कर सकती हैं जिसके नवजात की मौत हो चुकी हो। दूध दान पूरी तरह से स्वैच्छिक होगा। इसमें माताओं का पंजीकरण कराया जाएगा। दान करने वाली मां का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। वहीं कोविड और एचआईवी पाजिटिव मां के नवजातों को मिल्क बैंक से ही दूध पिलाने की व्यवस्था की जाएगी। जिससे की नवजात को मां के आंचल का दूधा मिल सके। दान किए गए दूध को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुरक्षित रखा जाएगा। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में मिल्क बैंक को स्थापित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। मिल्क बैंक नवजातों के लिए काफी कारगर साबित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed