{"_id":"5ed938ea8ebc3e90586e748e","slug":"now-migranr-labour-work-with-seva-mitra-app-jhansi-news-jhs1682846102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सेवा मित्र एप से काम पाएंगे प्रवासी श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सेवा मित्र एप से काम पाएंगे प्रवासी श्रमिक
विज्ञापन
now migranr labour work with seva mitra app
झांसी। सेवा मित्र एप के माध्यम से भी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी कार्य में दक्ष श्रमिक को इस एप में पंजीयन कराना होगा। श्रमिक को अन्य विवरणों के साथ ही पुलिस का सत्यापन तथा चरित्र प्रमाण पत्र भी लगाना होगा। यह एप रविवार से शुरू हो चुका है।
कोरोना वायरस से बचाव एवं लॉकडाउन के बीच हजारों - लाखों प्रवासी श्रमिक अपने घरों में लौटे है। इन्हें अपने शहर एवं गांव में ही काम प्राप्त हो। इसके लिए शासन स्तर पर कई योजनाएं बनाई गई है। इसी क्रम में प्रवासी श्रमिकों को सेवा योजन विभाग के माध्यम से भी रोजगार उपलब्ध कराने की नीति बनी है। विभाग के अनुसार प्रवासी श्रमिक कहीं से ही ऑनलाइन पंजीयन कर सकता है। वहीं, जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अफसरों को निर्देश दिए है कि वह थानाध्यक्षों को निर्देशित करे कि सत्यापन के बाद श्रमिकों को चरित्र प्रमाण पत्र प्रदान करेे। विभाग के सहायक निदेशक देवेश त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार के इच्छुक श्रमिक ों व कामगारों को खादी ग्रामोद्योग विभाग तथा बैंकों में संचालित स्वत: रोजगार योजनाओं के माध्यम से व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा प्राइवेट क ंपनियां तथा सेवा प्रदाता संस्थाएं भी सेवा मित्र एप में अपना पंजीयन कराए।
यह देना होगा विवरण
प्रवासी श्रमिकों को ऑनलाइन पंजीयन में कार्य दक्षता के साथ ही चरित्र प्रमाण पत्र, शैक्षिक एवं घर के पते को विवरण भरने होंगे। इसके साथ ही दस रुपये के स्टांप पर शपथ पत्र देना होगा। एप के माध्यम से श्रमिकों व कामगारों को होम डिलेवरी, प्लंबर, फिटर, बिजली उपकरण मरम्मत का कार्य, आया, कुक, ड्राइवर व माली आदि का कार्य मिलेगा।