फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   now irctc make railway ticket

रेलवे नहीं अब आईआरसीटीसी के कर्मी बनाएंगे टिकट

Sat, 14 Dec 2019 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
now irctc make railway ticket
झांसी। रेलवे बोर्ड जल्द ही भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीसीटी) को स्टेशनों पर संचालित आरक्षित टिकट खिड़कियों (आरक्षण) का काम सौंपने जा रहा है। इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह व्यवस्था लागू होने के बाद आरक्षण कर्मचारियों को टिकट चेकिंग व वाणिज्य विभाग के अन्य पदों पर समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन के आरक्षित काउंटरों पर ट्रैफिक (यात्रियों की संख्या) घट रहा है। खिड़कियों पर लंबी कतारें लगना बंद हो गई हैं। 60 से 65 फीसदी यात्री आरक्षित टिकट इंटरनेट से ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर कराने लगे हैं। इस कारण रेलवे अब स्टेशनों पर संचालित आरक्षित काउंटरों की जिम्मेदारी भी आईआरसीटीसी को सौंपने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईआरसीटीसी को व्यवस्था सौंपे जाने के बाद आरक्षण कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को टिकट चेकिंग व अन्य वाणिज्य कार्यों में लगाया जाएगा। टिकट चेकिंग में लगाने से पूर्व आरक्षण कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। झांसी रेल मंडल में अभी 103 आरक्षण कर्मचारी हैं, जिसमेें 38 झांसी में तैनात हैं।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड से अभी इस पर कोई गाइडलाइन नहीं आई है। गाइडलाइन आते ही क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed