फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now FDA will reach your door, will examine the samples

अब एफडीए पहुंचेगा आपके द्वार, करेगा सैंपलों की जांच

Mon, 30 May 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Now FDA will reach your door, will examine the samples
झांसी। अब खाद्य प्रशासन विभाग आपके द्वार पर पहुंचेगा। मोबाइल लैब के जरिए खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जांच करेगा। चंद मिनटों में पता चल जाएगा कि आप जो पदार्थ खा रहे हैं, वो मिलावटी है या नहीं। अमर उजाला के सहयोग से मंगलवार से ये अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

झांसी में दूध से लेकर पनीर, मसालों से लेकर दाल तक मिलावटी बिक रही है। खाद्य प्रशासन विभाग की ओर से लिए गए नमूनों में कई हानिकारक भी मिल चुके हैं। मिलावटी पदार्थों का सेवन करना लोगों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में खाद्य प्रशासन विभाग के साथ मिलकर अमर उजाला ने मिलावट के खिलाफ अभियान शुरू किया है। अब खाद्य विभाग की मोबाइल वैन शहर की अलग-अलग कॉलोनियों, इलाकों में जाकर नमूने भरेगी। कोई भी व्यक्ति खाद्य पदार्थों की जांच करा सकता है, जो कि नि:शुल्क होगी। खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त हरिमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल वैन में तेल, बेसन, मसाले, दूध, घी, पनीर समेत समस्त मसालों की जांच करा सकेंगे। अधिकांश नमूनों की जांच रिपोर्ट दस से पंद्रह मिनट में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed