फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now complain on WhatsApp if there is a power problem

अब बिजली की समस्या होने पर करें व्हाट्सएप पर शिकायत

Thu, 23 Jun 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now complain on WhatsApp if there is a power problem
झांसी। बारिश के मौसम में बिजली संबंधी किसी भी समस्या के निराकरण के लिए उपभोक्ता व्हाट्सएप पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। दक्षिणांचय विद्युत वितरण खंड ने इस सुविधा के लिए नई व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके लिए बिजली के सभी कार्यालयों में शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। उपभोक्ता इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराकर समस्या का निस्तारण करा सकते हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने बताया कि बारिश के दिनों में बिजली संबंधी कई समस्याएं आ जाती हैं। इस पर उपभोक्ता विभाग के अधिकारियों को लगातार फोन करते हैं, जिससे कभी - कभी कार्य के चलते अधिकारी फोन नहीं उठा पाते हैं या व्यस्त होते हैं। इस दौरान उपभोक्ता को परेशान होना पड़ता है। जिसके चलते मुख्यालय के आदेश पर नई व्यवस्था को लागू किया गया है। अब उपभोक्ता विभाग के व्हाट्सएप टोल फ्री नं 8010957826 पर मैसेज कर अपना नाम, एरिया और समस्या की जानकारी देनी की सुविधा दी गई है। इसके बाद समस्या का तुरंत निस्तारण संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को करना होगा। यह निर्देश सभी विभाग के अधिकारियों को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed