{"_id":"679549215fd66a324d031382","slug":"now-admissions-in-the-new-academic-session-will-be-done-through-the-common-admission-portal-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-481675-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब नए शिक्षा सत्र में कॉमन एडमिशन पोर्टल से होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब नए शिक्षा सत्र में कॉमन एडमिशन पोर्टल से होंगे दाखिले
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शिक्षा सत्र 2025-26 में यूजी-पीजी के दाखिले समर्थ के कॉमन एडमिशन पोर्टल से होंगे। बीयू प्रशासन ने प्रत्येक कोर्स की सीट का डाटा साइट पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। इससे विद्यार्थी को पोर्टल पर दाखिले के पंजीकरण के बाद प्रदेश के किसी भी विवि या कॉलेज में अलग से पंजीकरण नहीं करना पड़ेगा।
अब प्रदेश के सभी विवि और कॉलेजों में यूजी-पीजी का दाखिला समर्थ पोर्टल से ही होंगे। इससे दाखिले अक्तूबर-नवंबर तक न चलकर प्रवेश प्रक्रिया समय से ही पूरी हो सकेगी। इससे परीक्षाएं भी शासन से निर्धारित समय पर हो सकेंगी। एक साथ प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने और अलग-अलग विवि के अलग-अलग फार्म भरने की समस्या से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
अभी तक केंद्रीय विवि में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) कराती थी। इसके चलते, विद्यार्थियों को केंद्रीय विवि में प्रवेश के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना पड़ता है। इसी तरह से अब छात्र-छात्राओं को कॉमन एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जहां प्रवेश के लिए अपनी पसंद के विवि को वरीयता देनी होगी।
विज्ञापन
शिक्षा सत्र 2025-26 कॉमन एडमिशन पोर्टल से दाखिले होंगे। इसमें विद्यार्थी पंजीकरण करके सिर्फ एक बार फीस देगा। प्रदेश के अलग-अलग विवि के लिए अलग-अलग फीस नहीं देनी होगी। पंजीकरण के समय ही अपनी वरीयता बतानी होगी। दाखिला के बाद सीधे कॉलेज में प्रवेश फीस जमा करनी होगी। इससे दाखिले की प्रक्रिया सुगम हो जाएगी। - विनय कुमार सिंह, कुलसचिव बीयू