फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Notice to pay house tax was sent to the businessman by charging 11 thousand interest

Jhansi News: 11 हजार ब्याज लगाकर व्यापारी को भेजा गृहकर जमा करने का नोटिस

Fri, 20 Jun 2025 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Notice to pay house tax was sent to the businessman by charging 11 thousand interest

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पिछले वित्तीय वर्ष में दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का गृहकर जमा करने का चेक व्यापारी ने नगर निगम में जमा कर दिया था। स्टाफ उसे लगाना ही भूल गया। अब फिर से प्रतिष्ठानों को 11 हजार रुपये ब्याज के साथ बकाया गृहकर जमा करने का नोटिस जारी कर दिया गया है। मामले की शिकायत पर नगर आयुक्त ने जांच के निर्देश दिए हैं।

सिविल लाइन निवासी दीपक कुमार का कहना है कि सदर बाजार में उनके दो व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। बीते फरवरी में नगर निगम की तरफ से उसे गृहकर जमा करने का नोटिस दिया गया था। उसे 46365 और 53600 रुपये गृहकर जमा करने के लिए कहा गया था। उसने अलग-अलग चेक लगा दिया था और नगर निगम की ओर से रसीद भी दी गई थी। हाल ही में नगर निगम ने फिर से दोनों प्रतिष्ठानों का गृहकर जमा करने नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन




नोटिस मिलने के बाद बृहस्पतिवार को उसने नगर आयुक्त से शिकायत की। बताया कि उसका चेक नगर निगम के अकाउंट में लगाया ही नहीं गया है। उल्टा बकाया और ब्याज जोड़कर नोटिस भेज दिया गया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच का निर्देश मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को दे दिया गया है। जांच रिपोर्ट में अगर कर्मचारी की गलती पाई जाती है तो उसे चार्जशीट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कहा गया, चेक बाउंस हो गया

नोटिस मिलने के बाद दीपक जब जानकारी करने के लिए कर विभाग पहुंचा तो उससे कहा गया कि चेक बाउंस हो गया है। फिर जब बैंक पहुंचकर उसने स्टेटमेंट निकाला, तब पता चला कि कोई चेक बाउंस नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed