फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Notice to Over 40 Nursing Homes

40 से अधिक नर्सिंगहोमों को नोटिस जारी

Sat, 12 Aug 2017 12:57 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 12 Aug 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Notice to Over 40 Nursing Homes
hospital jhansi news - फोटो : demo
झांसी। 
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड विभाग ने 40 से अधिक नर्सिंगहोमों को कमियां मिलने पर नोटिस जारी कर दिए हैं। जो रह गए हैं, उन्हें भी जल्द नोटिस थमाया जाएगा। नोटिस मिलने के एक सप्ताह में कमियों को दूर करना होगी, वरना कार्रवाई की जाएगी।
अमानक और अवैध नर्सिंगहोमों के खिलाफ अमर उजाला के अभियान छेड़ने के बाद झांसी विकास प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग लगातार जांच पड़ताल कर रहा है। इस दौरान अधिकांश अस्पतालों में कमियां ही कमियां सामने आ रही हैं। कई अस्पतालों में एक्सपायर अग्निशमन यंत्र लगे हुए हैं, तो कई संचालक आवासीय नक्शे पर व्यावसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं। नक्शों के संबंध में जेडीए भी कार्रवाई कर रहा है। वहीं, सुरक्षा के इंतजामों की लगातार अग्निशमन विभाग पड़ताल कर रहा है। फायर ब्रिगेड विभाग ने अब तक हुई जांच में मिली कमियों के आधार पर तैयार रिपोर्ट के बाद 40 से अधिक नर्सिंगहोमों को नोटिस भेजा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कुछ अस्पतालों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्हें भी जल्द नोटिस दिए जाएंगे। नोटिस मिलने के एक सप्ताह के अंदर कमियां दूर करनी होगी, वरना इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सरकारी भवनों की हुई जांच
शासन से निर्देश आने के बाद फायर ब्रिगेड विभाग की टीम में शुक्रवार को विभिन्न सरकारी भवनों की जांच की। भवनों में भी सुरक्षा इंतजाम देखे गए। यहां की कमियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। सरकारी भवनों की जांच होने के चलते अग्निशमन विभाग की टीम अस्पतालों की जांच नहीं कर पाई लेकिन आगे जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed