फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Not dumpping gowansh

कूड़े में नहीं फेंके जाएंगे गोवंश, तुरंत होंगे दफन

Wed, 24 Mar 2021 08:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Not dumpping gowansh
झांसी। नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड पर गोवंश को कूड़े में फेंकने और सड़ने के मामले को लेकर नगर निगम अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। अब मृत गोवंश को तुरंत दफनाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम के गरिया गांव में बने डंपिंग ग्राउंड पर मृत गोवंश को फेंक दिया जाता है। यहां पर आवारा जानवर मृत गोवंश के शव को नोचते हैं और क्षेत्र में बदबू फै लती है। अमर उजाला ने इसे लेकर बुधवार के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इसे लेकर नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राघवेंद्र सिंह ने संज्ञान लेते हुए मृत गोवंश को तुरंत दफन करने की व्यवस्था कराई है। उन्होंने कर्मचारियों को हर समय डंपिंग ग्राउंड में छह गड्ढे खोदकर छोड़ने के लिए कहा है। मृत गोवंश लेकर जाने वाली गाड़ी सीधे गोवंश को गड्ढे में डालकर दफन कर देगी। साथ ही, उन्होंने जेसीबी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। उन्होंने हर गोवंश को दफनाने की प्रक्रिया की फोटो लोकेशन के साथ भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गोवंश को पकड़कर भेजा आश्रय स्थल
झांसी। मिनर्वा चौराहे पर घूमने वाले गोवंश को नगर निगम की टीम ने मंगलवार रात को पकड़कर गोवंश आश्रय स्थल में भेजा। दरअसल, अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में जिला अस्पताल में गोवंश घुस जाने की खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने मंगलवार रात को जिला अस्पताल के आसपास विचरण कर रहे गोवंश को पकड़कर बिजौली स्थित गोवंश आश्रय स्थल में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed