फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Non stop roadways bus will run from Jhansi to Lucknow

Jhansi News: झांसी से लखनऊ के लिए चलेंगी नॉन स्टॉप रोडवेज बस

Mon, 30 Jun 2025 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Non stop roadways bus will run from Jhansi to Lucknow

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी।
परिवहन निगम झांसी से लखनऊ के लिए जल्द ही नॉन स्टॉप बसें चलाएगा। इसके लिए, निगम ने शासन से आठ बसों की मांग की है। बसें मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इन बसों से यात्रियों को सुगम सफर मिलेगा। समय की भी बचत होगी।

झांसी से लखनऊ के लिए चल रहीं बसें तकरीबन सात से आठ घंटे का समय लेती हैं। यह बसें रास्ते में पड़ने वाले सभी बस स्टॉप बड़ागांव, मोंठ, चिरगांव जैसे सभी रूटों पर रुककर जाती हैं। ऐसे में सीधे लखनऊ जाने वाले यात्रियों को पहुंचने में काफी समय लगता है। इसे देखते हुए यूपी रोडवेज बसों ने झांसी से अब रोडवेज नॉन स्टाॅप बस चलाने का फैसला लिया है। यह बस सेवा जल्द शुरू होगी। नॉन स्टॉप इस बस का रास्ते में केवल उरई व कानपुर में ही स्टॉप होगा। कानपुर में भी बस शहर में नहीं जाएगी, वाईपास से होकर ही गुजरेगी। इसके बाद सीधे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन








छोटी और नई डिजाइन की रहेंगी सभी बसें

अभी लखनऊ के लिए जो बसें चलाई जा रही हैं, वह बड़ी और पुरानी हैं। नॉन स्टॉप बसों के संचालन में निगम न केवल छोटी बसें, बल्कि नई आधुनिक बसों का संचालन करेगा। इन बसों में यात्रियों को आरामदायक सफर महसूस होगा। साधारण श्रेणी की इन बसों का रंग भी अलग होगा। साधारण बस की तुलना में इसका किराया भी ज्यादा होगा। इनमें मनोरंजन के लिए एलसीडी, एफएम और यात्रियों को मुफ्त बोतलबंद पानी देने की सुविधाएं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभी सिर्फ एक एसी बस नॉन स्टॉप के रूप में संचालित

परिवहन निगम अभी मात्र एक ही बस नॉन स्टॉप के रूप में झांसी से चला रहा है। यह बस सुबह 7.30 बजे रवाना होती है। इस बस का स्टॉप भी उरई और कानपुर में है। इनमें कानपुर के लिए 345 रुपये और लखनऊ के लिए 464 रुपये किराया है।






झांसी से लखनऊ के लिए नॉन स्टाॅप बसों के संचालन की तैयारी है। शासन से 8 नई बसें मांगी गई है। बसें मिलते ही संचालन शुरू कराया जाएगा। बस के संचालन से लोगों को कम समय में प्रदेश मुख्यालय का सफर मुहैया होगा। - संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed