फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nomaan, who topped the district in Alim, will prepare for civil service

Jhansi News: आलिम में जिला टॉप करने वाले नोमान सिविल सर्विस की करेंगे तैयारी

Sun, 25 May 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Nomaan, who topped the district in Alim, will prepare for civil service
देश सेवा और जन सेवा करने का बनाया लक्ष्य
विज्ञापन

टॉप टेन में शामिल रेहान रजा भी करेंगे सरकारी नौकरी की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मदरसा बोर्ड के जारी परिणामों में झांसी के नोमान खान ने 93.80 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरे और जिले में पहले स्थान पर रहकर झांसी का मान बढ़ाया है। नोमान इस सफलता के बाद से सिविल सर्विस की तैयारी करेंगे। वहीं, प्रदेश में टॉप टेन में शामिल रेहान रजा भी सरकारी नौकरी की तैयारी करने का मन बना चुके हैं।
दीनदयाल नगर निवासी टॉपर नोमान खान इस सफलता का श्रेय अपनी मां तबस्सुम और भाई फरहान को दिया है। उन्होंने बताया कि उनके हौसले ने उनको टॉपर बनने के काबिल बनाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी शिक्षा नेशनल हाफिज सिद्दीकी से पूरी की है। वह सर्वोच्च अंक पाने के लिए दिन-रात मेहनत करते थे। उन्होंने बताया कि स्कूल में शिक्षा ग्रहण तो करते ही थे, उसके बाद रोजाना सुबह कम से कम तीन से चार घंटे और शाम को भी तीन से चार घंटे पढ़ाई में लीन रहते थे।
विज्ञापन


इसी प्रकार से टॉप टेन में शामिल भट्टागांव के रेहान रजा ने बताया कि उन्होंने एक कोसमो पॉलिटेक्निक से अपनी शिक्षा पूरी की है और आलिम में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंंने इसका श्रेय अपने पिता फरहद, मां शगुफ्ता परवीन और अपने दो भाइयों को दिया है। उन्होंने बताया कि वह स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही घर पर प्रतिदिन लगभग छह से सात घंटे सुबह और शाम समय निकालते थे। इतना ही नहीं, घर के कई काम भी उनके कंधों पर थे, जिसे वह पूरा कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed