फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nodel officer nirichad

नोडल अधिकारी ने किया भ्रमण

Sat, 18 Jul 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Nodel officer nirichad
झांसी। जिले के कंटेंमेंट जोनों में चैबीस घंटे सख्ती रहनी चाहिए। इस दौरान लोगों को खाने पीने के लिए भी परेशान न होना पड़े, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। यह बात शासन से नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक संजय एम तरडे ने महानगर के कंटेंमेंट जोन का निरीक्षण करते हुए कहीं।
विज्ञापन

शासन से नियुक्त किए गए नोेडल अधिकारी संजय एम तरडे देर शाम झांसी पहुंचे। एक स्थानीय होटल पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक जिले में बढ़ते कोरोना संक्त्रस्मण की संख्या को देखते हुए जिले में सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक के बाद वह थाना नवाबाद स्थित तालपुरा के कंटेंटमेंट जोन पहुंचे। यहां निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कहा कि चैबीस घंटे कंटेंमेंट जोनों में पुलिस तैनात रहे। किसी भी तरह की ढील कतई न दी जाए। मरीज निकलने पर तुरंत उक्त स्थान को बैरिकेड किया जाए। यहां से निरीक्षण करने के बाद वह सीधे कोतवाली स्थित बड़ाबाजार पहुंचे। यहां पैदल पूरे इलाके का निरीक्षण कर एसपी सिटी राहुुल श्रीवास्तव व सीओ सिटी संग्राम सिंह से कहा कि कटेंमेंट जोनों में चैबीस घंटे सख्ती रहना चाहिए। बेजवह बाहर निकलने वाले लोगों पर पुलिस कार्रवाई करे। इस दौरान एसपी सिटी ने एक सप्ताह में की गई कार्रवाई व चालान की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान जरूर रखा जाए कि कंटेंमेंट जोन में लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न हों।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था की आज लेंगे जानकारी
नोडल अधिकारी शनिवार को रविवार को भी झांसी में रहेंगे। शनिवार को वह पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की जानकारी लेंगे। उन्होंने बताया कि अपराधियों पर सख्ती बरतने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed