फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No one took care of the twin child attached to the body

शरीर से जुड़े जुड़वां बच्चे की किसी ने नहीं ली सुध

Wed, 18 Aug 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
No one took care of the twin child attached to the body
टहरौली। टहरौली में 15 अगस्त को जन्मे शरीर से जुड़े जुड़वा बच्चों की किसी ने भी सुध नहीं ली है। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने की वजह से परिजन बच्चों को इलाज के लिए बाहर नहीं ले जा पा रहे हैं। जांच नहीं होने की वजह से बच्चों की हालत के बारे में भी अभी सही जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

टहरौली किला निवासी रीना वर्मा पत्नी अमित वर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार को उसे स्वास्थ्य केंद्र बघैरा में भर्ती कराया गया। प्रसव के बाद महिला ने पेट और छाती से जुड़े दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने हायर सेंटर ले जाने की बात कह दी। इसके बाद अमित पत्नी और बच्चों को लेकर घर आ गया। अमित ने बताया कि उसकी पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है। छह बीघा खेती है। इससे इतना अनाज नहीं हो पाता है कि घर का खर्च चल सके।
विज्ञापन

पैसों की कमी होने की वजह से प्रसव के लिए पत्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे। वहां पर एएनएम के मना करने के बाद भी उनसे अनुरोध कर पत्नी का प्रसव कराया था। शरीर से जुड़े दो बच्चों का जन्म होने पर परेशान हो गया हूं। पीएचसी पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में इलाज का भरोसा दिया था लेकिन वहां से निराशा मिली। नवजात बच्चों की हालत देखकर उनके दादा और दादी भी परेशान हैं। गांव के लोगों को जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई हालचाल लेने नहीं आया। उसका कहना है कि टहरौली एसडीएम को भी प्रार्थना पत्र देकर प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री सहायता कोष से नवजात बच्चों के इलाज की मांग करेंगे। उसने बच्चों के इलाज के लिए लोगों से भी सहायता करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed