{"_id":"6a4ebe90de88a7033009e714","slug":"no-budget-for-15-months-construction-of-critical-care-building-stalled-jhansi-news-c-11-jhs1019-831385-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 15 माह से बजट नहीं, क्रिटिकल केयर बिल्डिंग का निर्माण ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 15 माह से बजट नहीं, क्रिटिकल केयर बिल्डिंग का निर्माण ठप
Thu, 09 Jul 2026 02:48 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
झांसी।
शासन से बजट नहीं मिलने की वजह से मेडिकल कॉलेज में 100 बेड के क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का निर्माण ठप पड़ा हुआ है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि 15 माह से लगातार बजट का इंतजार किया जा रहा है। यही वजह है कि मई 2025 में तैयार होने वाली बिल्डिंग अधूरी पड़ी है।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत मेडिकल कॉलेज में 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए 30.45 करोड़ रुपये मंजूर हुए। निर्माण कार्य 11 जनवरी 2024 में शुरु हुआ और पूरा निर्माण करने की समय सीमा 10 मई 2025 तय की गई। बताते हैं कि शासन से बजट मिलने के बाद काम शुरू कर दिया गया। बीच-बीच में बजट आने में देरी हुई मगर कार्यदायी संस्था ने काम जारी रखा। करीब 15 माह से बजट नहीं मिलने की वजह से निर्माण कार्य ठप है। ऐसे में फिलहाल बिल्डिंग का निर्माण कार्य चालू वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि शेष बजट जारी करने के लिए कई बार शासन को पत्र लिखा जा चुका है मगर परिणाम जस के तस हैं।
मेडिकल कॉलेज के संपत्ति प्रभारी डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया बजट नहीं मिलने की वजह से निर्माण कार्य बंद है। शासन से बजट आने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 65 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष काम बजट आने के बाद पूरा होगा।