{"_id":"77f06af5e6ebb95be3487d5bdecb7e3c","slug":"nizamuddin-jabalpur-express-molestation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस में छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस में छेड़छाड़
झांसी/ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार एक यात्री ने शराब के नशे में महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी यात्री को पकड़ लिया गया। ट्रेन के झांसी आने पर आरोपी को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।
गाड़ी संख्या 22182 अप निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस के एस-4 कोच में भरतपुर निवासी एक दंपति यात्रा कर रहा था। कोच में ही जबलपुर क्षेत्र के भाढ़ोताल निवासी राहुल तिवारी पुत्र कृपाशंकर तिवारी अपने दोस्त व उसकी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था। चलती ट्रेन में दोनों दोस्तों ने शराब पी। रात में सभी अपनी-अपनी बर्थ पर सो गए।
इसी दौरान उक्त यात्री ने दंपति महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर अन्य यात्री जाग गए और आरोपी को पकड़ लिया। ट्रेन के झांसी आने पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने आरोपी यात्री को कोच से उतार लिया। बाद में जीआरपी ने पीड़ित महिला यात्री के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
चोरी के दो मोबाइल के साथ बदमाश पकड़ा
जीआरपी ने चोरी के दो मोबाइल व नशीले पाउडर के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर प्लेटफार्म पर घूम रहे एक बदमाश को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पास से दो यात्रियों के चुराए गए मोबाइल व नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपी का नाम हाथरस क्षेत्र के ऐवन निवासी पंकज पुत्र राजेश ठाकुर है।
जीआरपी इंस्पेक्टर आरसी मिश्र के अनुसार पकड़ा गया बदमाश शातिर चोर है। इसके पहले वह झांसी जीआरपी से ही चोरी के मामले में जेल जा चुका है। राजस्थान के कोटा, रतलाम, इटारसी में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।