फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NGT accepts Pahuj's plight suit

Jhansi News: पहूज की बदहाली का वाद एनजीटी ने किया स्वीकार

Sat, 17 Aug 2024 05:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
NGT accepts Pahuj's plight suit
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पहूज नदी की बदहाली को लेकर दाखिल किया गया वाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में स्वीकार कर लिया गया है। शुक्रवार को इस मामले की पहली सुनवाई भी हुई, जिसमें वादी अधिवक्ता ने एनजीटी के समक्ष अपना पक्ष रखा।

जीवनदायिनी पहूज नदी के पुनरुद्धार के लिए अमर उजाला की ओर से लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इससे प्रेरित होकर बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता भानु सहाय की ओर से एनजीटी में वाद दाखिल किया गया था, जिसे शुक्रवार को स्वीकार कर लिया गया। एनजीटी में वादी अधिवक्ता का ऑनलाइन पक्ष भी सुना गया, जिसमें उन्होंने बताया कि पहूज नदी के पानी का उपयोग पीने और सिंचाई के लिए किया जाता है। बावजूद, नदी में चार नालों का गंदा पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे यह नदी कहीं-कहीं तो गंदे नाले में तब्दील हो चुकी है। पानी काला हो चुका है और उसमें बदबू आती है। नदी का मूल स्वरूप बिगड़ चुका है। इसका संरक्षण नहीं किया गया तो यह जीवनदायिनी नदी इतिहास के पन्नों में गुम हो जाएगी।
विज्ञापन

000000000
नदी के दोनों किनारों पर आज होगा पौधरोपण
पहूज नदी के पुनरुद्धार के लिए सामाजिक संस्था परमार्थ भी आगे आई है। संस्था की ओर से गांव-गांव में चौपाल आयोजित की जा रही है और जागरूकता रैलियां निकाली जा रही हैं। इसका खासा असर भी देखने को मिल रहा है। संस्था के स्वयंसेवियों के साथ ग्रामीण भी नदी की सफाई के लिए आगे आ रहे हैं। इस काम में महिलाओं की भी खासी भागीदारी है। अब संस्था परमार्थ शनिवार से नदी के दोनों किनारों पर पौधरोपण की शुरुआत करेगी। पहले दिन ग्राम बैदोरा में 400 जामुन और 100 अर्जुन के पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण सुबह नौ बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed