फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Female lawyer found dead inside her home; door was locked from the inside.

Jhansi News: घर के अंदर मृत मिलीं महिला अधिवक्ता, अंदर से बंद था दरवाजा

Thu, 15 Oct 2026 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Female lawyer found dead inside her home; door was locked from the inside.
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के गुमनावारा में बुधवार को महिला अधिवक्ता मुवीन खान (64) का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। बताया गया कि उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कहकर पति को फोन किया था। पति बरुआसागर से झांसी पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद परिजन पड़ोसी के घर की छत के रास्ते अंदर पहुंचे, जहां मुवीन खान मृत मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मुवीन मेडिकल कॉलेज के पीछे गुमनावारा में रहती थीं। परिजनों के मुताबिक वह घर में अकेली रहती थीं। उनके पति बरुआसागर से आते-जाते रहते थे। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक प्रथमदृष्टया बीमारी के कारण मौत की आशंका है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed