फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A glimpse of Bengali culture will be seen at the Durga Puja festival.

Jhansi News: दुर्गा पूजा महोत्सव में दिखेगी बांग्ला संस्कृति की झलक

Thu, 15 Oct 2026 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Bengali culture will be seen at the Durga Puja festival.
झांसी। शारदीय नवरात्र में फूटा चौपड़ा काली बाड़ी में छठ से दुर्गा मां की प्रतिमा विराजमान होती है। शारदीय नवरात्र में 166वां दुर्गा पूजा महोत्सव 16 अक्तूबर से बांधव समिति प्रांगण में शुरू होगा। समिति अध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, महासचिव जॉय चटर्जी, पूजा सचिव सौमित्र रॉय और सांस्कृतिक सचिव रविशंकर चटर्जी ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं। इस वर्ष दो महासप्तमी होने से महोत्सव एक दिन बढ़ गया है।
विज्ञापन

अब्दुल खलील की ओर से तैयार प्रतिमा 15 अक्तूबर को बनकर तैयार होगी। 16 अक्तूबर को दुर्गा देवी का बोधन व आमंत्रण अधिवास होगा। इसके बाद बांग्ला व हिंदी संगीत अनुष्ठान आयोजित होगा। 17 और 18 अक्तूबर को महासप्तमी पर पूजा, पुष्पांजलि, संध्या आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 19 अक्तूबर को महाअष्टमी पर संधि पूजा के साथ हिंदी चलचित्र भी दिखाया जाएगा। महोत्सव का समापन 21 अक्तूबर को विजयदशमी पर होगा। इस दिन पूजा, दर्पण विसर्जन और प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स-
तीन साल से सजावट कर रहे हैं बीयू के छात्र
बांधव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि फाइन आर्ट्स ललित कला संस्थान बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के छात्र तीन साल से यहां डेकोरेशन कर सहयोग कर रहे हैं। डेकोरेशन करने वाले छात्रों में अक्षय कुमार, तरुना मलिक, अभिषेक बाथम, मुस्कान अग्रवाल, नैंसी माहौर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






काली मां के दर्शनों को उमड़ रहे हैं श्रद्धालु
फोटो-
झांसी। सदर थाने के पास काली मां की प्रतिमा विराजमान है। यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मां मंगला काली उत्सव समिति सदर बाजार झांसी के अध्यक्ष दीपक मौर्य व अन्य पदाधिकारी प्रिंस कुशवाहा, हनी चंडारिया, भूपेंद्र, रोशन चौधरी, शिवम सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर को पंचमी के दिन मां का विशेष शृंगार होगा। यहां काली मां 2007 से विराजमान हैं। विशेष आरती सप्तमी 17 अक्तूबर को रात 12 बजे होगी। प्रतिदिन प्रात: सवा नौ बजे एवं रात्रि नौ बजे आरती होती है। विसर्जन यात्रा 20 को पूर्वाह्न 10.30 बजे निकलेगी। यहां हर दिन अलग- अलग प्रकार का प्रसाद भक्तों में बांटा जाता है।




तीन साल से विराजमान है मां काली
फोटो-
झांसी। सदर बाजार में कृष्णा टॉकीज के पीछे काली मां का उत्सव मनाया जा रहा है। जय मां काली उत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष शैंकी कनौजिया ने बताया कि यह देवी मां का तीसरा स्थापना वर्ष है। 17 अक्तूबर को सप्तमी पर 56 भोज का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। इसी रात 12 बजे महाआरती का आयोजन होगा। 18 अक्तूबर को भंडारा आयोजित किया जाएगा। विसर्जन यात्रा 20 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे निकलेगी। प्रतिमा को कंधे पर लक्ष्मी तालाब ले जाया जाएगा। यहां कुमड़ा की बलि देने की परंपरा है। समिति के पुरुष व महिला पदाधिकारी भक्तों, विशेषकर महिला भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed