फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Surge in vehicle bookings; bumper sales expected on Dhanteras.

Jhansi News: वाहनों की बुकिंग में तेजी, धनतेरस पर बंपर कारोबार की उम्मीद

Thu, 15 Oct 2026 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Surge in vehicle bookings; bumper sales expected on Dhanteras.
झांसी। नवरात्र का पर्व आते ही अन्य कारोबारों के साथ दो पहिया व चार पहिया वाहनों के कारोबार में भी वृद्धि हुई है। नवरात्र के अलावा करवा चौथ, धनतेरस व दिवाली पर खरीदारी के लिए वाहनों की खरीद करने वाले एजेंसियों पर खरीद करने जा रहे हैं। साथ ही कुछ ग्राहक एडवांस बुकिंग भी कर रहे हैं। वाहन संचालकों को धनतेरस व दिवाली के दिन व्यापार कई गुना ऊपर जाने की उम्मीद है। व्यापारियों का मानना है कि पिछले कई सालों से जो मंदी चल रही थी, उससे अब पूरी तरह निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


यह बोले दुकान वाहन वाहन कारोबारी
फोटो- गिरीश मिश्रा
झांसी में मां अंबे ऑटोमोबाइल के संचालक गिरीश मिश्रा ने बताया कि ग्राहकों में होंडा गाड़ी के प्रति भरोसा बढ़ा है। पिछले साल की अपेक्षा गाड़ियों अच्छी बिक्री हो रही है। यह होंडा के प्रति लोगों को विश्वास का नतीजा है। उन्होंने बताया कि एक्टिवा गाड़ी की अच्छी सेल हो रही है। शोरूम संचालक ने बताया कि विभिन्न प्रकार की फाइनेंस की सुविधाओं से व्यापार बढ़ा है। उम्मीद है कि नवरात्र के साथ-साथ धनतेरस व अन्य त्योहारों तक बिक्री काफी बढ़ जाएगी। गाड़ियों की एडवांस बुकिंग भी काफी हो रही है।
विज्ञापन




फोटो- विकास राय -
झांसी में मारुति के डीलर विकास राय ने बताया कि नवरात्र से ही देवी मां ने अपना आशीर्वाद देना प्रारंभ कर दिया है। पिछले साल की तुलना में व्यापार में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मारुति की डीलरशिप में विक्टोरिया व ब्रेजा गाड़ी की मांग काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि गाड़ियों की बुकिंग भी काफी अच्छी चल रही है। व्यापार इसी तरह चलता रहा तो उससे लगता है कि धनतेरस पर भी अच्छी सेल होगी। शोरूम संचालक ने बताया कि पेरा मेडिकल पर स्थित अरीना व चित्रा चौराहे के पास नेक्सा शोरूम पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। सहालग में भी इस बार व्यापार अच्छा चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो- सिद्धार्थ आनंदानी
कानपुर रोड दिगारा में स्थित केसिल होंडा कार शोरूम के संचालक सिद्धार्थ आनंदानी ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल व्यापार में पांच से छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि नवरात्र में होंडा ऐलिवेट गाड़ी लांच हुई है, जिसकी बिक्री व बुकिंग शुरू हो गई है। अब व्यापार अच्छा चल रहा है। दशहरा, करवा चौथ पर भी अच्छी खरीद होती है। इसके अलावा धनतेरस पर भी व्यापार अच्छा चलने की उम्मीद है। संचालक ने बताया कि दिवाली पर होंडा एल्फा कार आ रही है, यह गाड़ी पूरी तरह से एसयूवी की श्रेणी में रहेगी। उन्होंने बताया कि 2030 में अब होंडा अब 10 नई कारों के साथ बाजार में उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed