फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New township: The bigger the plot, the more applications

नई टाउनशिप : जितना बड़ा भूखंड, उतने ज्यादा आवेदन

Sun, 16 Nov 2025 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
New township: The bigger the plot, the more applications
झांसी। रुंदकरारी में झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से विकसित की जा रही नई टाउनशिप में जितना बड़ा भूखंड है, उसके लिए उतने ज्यादा आवेदन आए हैं। कुल 1109 प्लॉटों के लिए 6584 लोगों ने फॉर्म भरा है। अब जेडीए लॉटरी के जरिये भूखंडों का आवंटन करेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत नए झांसी में पहले चरण में 111 एकड़ में टाउनशिप बन रहा है। इसके लिए 16 अक्तूबर से पंजीकरण खोल दिए गए थे। 15 नवंबर की रात 12 बजे तक पंजीकरण की अंतिम तिथि थी। बताया गया कि 50 वर्गमीटर के ईडब्ल्यूएस के 102 भूखंडों के सापेक्ष 133 आवेदन आए हैं। वहीं, 72 वर्गमीटर के एलआईजी के 120 भूखंडों के लिए 417 ने पंजीकरण कराया है। इसी तरह, 112.5 वर्गमीटर के एमएमआईजी के 560 भूखंडों के लिए 3557, 200 वर्गमीटर के एमआईजी के 225 प्लॉटों के लिए 1576 और 288 वर्गमीटर के एचआईजी के 102 भूखंडों के लिए 907 ने फॉर्म भरा है।
विज्ञापन

आंकड़ों से स्पष्ट है कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी में तो भूखंडों की संख्या से थोड़े अधिक ही पंजीकरण हुए हैं मगर एलआईजी के भूखंडों के लिए साढ़े तीन गुना से ज्यादा आवेदन आए हैं। जबकि, एमएमआईजी के भूखंडों में सवा छह गुना से ज्यादा, एमआईजी में सात गुना और एचआईजी में नौ गुना पंजीकरण हुए हैं। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव का कहना है कि जल्द ही भूखंडों की लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed