{"_id":"5f5685608ebc3e36760f2876","slug":"new-road-make-for-five-carore-reporters-news-jhs1757181121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर बाईपास से मुस्तरा तक सवा पांच करोड़ से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर बाईपास से मुस्तरा तक सवा पांच करोड़ से बनेगी सड़क
विज्ञापन
मुस्तरा स्टेशन की ओर जाने वाली इसी सड़क को किया जाना है चौड़ा।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को अब गड्ढों और धूल से होकर नहीं गुजरना होगा। झांसी विकास प्राधिकरण ने महानगर के ग्वालियर-कानपुर बाईपास से मुस्तरा रेलवे स्टेशन तक की सड़क निर्माण का प्लान तैयार किया है। इसके लिए जेडीए ने लगभग सवा पांच करोड़ रुपये खर्च करने का एस्टीमेट तैयार किया है। सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
मुस्तरा रेलवे स्टेशन झांसी शहर के नजदीक होने के कारण यहां पैसेंजर ट्रेनों के साथ इंटरसिटी को भी ठहराव दिया गया है। इस स्टेशन पर मेडिकल कॉलेज और आसपास के गांवों के लोगाें का आवागमन रहता है। जरूरत को देखते हुए झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर-कानपुर बाईपास से मुस्तरा रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण की योजना को तैयार किया गया था। प्रस्ताव को जेडीए बोर्ड की बैठक में रखा गया था। बैठक से हरी झंडी मिलते ही जेडीए ने टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया।
योजना के अनुसार सड़क की लंबाई एक मीटर से अधिक व चौड़ाई 24 मीटर होगी। सड़क को दो भागों में बांटने के लिए सड़क के बीच में डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग की जाएगी। वहीं, दोनों ओर एक-एक मीटर का फुटपाथ भी बनाया जाएगा। सड़क को सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए डिवाइडर पर फुलवारी और लाइटें लगाई जाएंगी। इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि ग्वालियर-कानपुर बाईपास से मुस्तरा रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।