{"_id":"6a6283be9d82e3a3990a37c4","slug":"new-pipeline-and-new-tube-well-yet-dry-taps-jhansi-news-c-420-1-tod1002-10087-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नई पाइपलाइन और नया नलकूप... फिर भी सूखे नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नई पाइपलाइन और नया नलकूप... फिर भी सूखे नल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ीफतेहपुर। कस्बे के मोहल्ला फतेहपुर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जल संस्थान विभाग के पंप नंबर-4 से जलापूर्ति ठप होने से मोहल्लेवासियों को रोजाना पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि चार साल से खराब पड़े पुराने नलकूप के स्थान पर शासन ने 22 लाख रुपये की लागत से नया नलकूप लगवाया। साथ ही पानी की टंकी तक नई पाइपलाइन का निर्माण कराया, लेकिन इसके बाद भी नियमित जलापूर्ति अब तक शुरू नहीं हो सकी।
सभासद धनीराम पंडा व मोहल्लेवासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पुराने नलकूप को जल संस्थान विभाग ने ड्राई घोषित कर दिया था। इसके बाद नगर पंचायत टोड़ीफतेहपुर ने टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से वन विभाग की चौकी के पास नया नलकूप स्थापित कराया एवं पानी की टंकी तक नई पाइपलाइन भी बिछाई गई। निर्माण कार्य पूरा हुए कुछ माह बीत चुके हैं, लेकिन मोहल्ले में पेयजल संकट जस का तस है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नई पाइपलाइन कई स्थानों पर रिसाव कर रही है, जबकि नलकूप में लगाई गई मोटर भी खराब बताई जा रही है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जल संस्थान ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। स्थानीय दिनेश कुमार, जुम्मन खान, चेतराम, भारत सिंह, अंकित, हरिशंकर, इस्माइल आदि ने पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में उपजिलाधिकारी टहरौली आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों को सुचारू ढंग से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा।