फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   new born to live with uncle till mother is discharged

मां के डिस्चार्ज होने तक मामा के घर रहेगा बच्चा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
new born to live with uncle till mother is discharged
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का बच्चा अभी मामा के घर पर रह रहा है। बच्चे को डिस्चार्ज करने के दौरान पिता भी क्वारंटीन थे, ऐसे में बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे मामा को दे दिया गया। अच्छी बात ये है कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। भैरो खिड़की उनाव गेट निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। महिला में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं थे। चूंकि, कॉलेज में भर्ती होने वाले सभी लोगों का सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है, इसलिए इमरजेंसी केस होने की वजह से महिला की ट्रू नेट मशीन से कोरोना वायरस की जांच कराई गई। बुधवार को ही महिला ने बच्चे को भी जन्म दिया। जांच रिपोर्ट में महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि भी हो गई। बृहस्पतिवार को बच्चे का भी सैंपल लेकर जांच कराई गई। सभी की निगाहें बच्चे की जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई थीं। जैसे ही बच्चे की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, वैसे ही डॉक्टरों ने राहत की सांस ली। चूंकि, मां कोरोना पॉजिटिव है, इस कारण बच्चे को अभी पीडिया वार्ड (बाल रोग) में भर्ती किया गया था। बच्चे को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई और पिता भी क्वारंटीन थे, इसलिए बच्चे को मामा को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed