फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   new born baby corona report negetive

कोरोना संक्रमित महिला ने दिया स्वस्थ बेटी को जन्म, रिपोर्ट आई निगेटिव

Fri, 29 May 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
new born baby corona report negetive
new born baby corona report negetive
झांसी। झांसी के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है। यही नहीं, बेटी पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त है। बृहस्पतिवार को नवजात की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इससे डॉक्टरों ने भी राहत की सांस ली। मौजूदा समय में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बेटी को बाल रोग वार्ड में भर्ती किया गया है। हालांकि, जब तक मां कोरोना संक्रमण से मुक्त नहीं हो जाती, तब तक बेटी को दूध पिलाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

भैरो खिड़की उनाव गेट निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। महिला में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं थे। चूंकि, कॉलेज में भर्ती होने वाले सभी लोगों का सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है, इसलिए इमरजेंसी केस होने की वजह से महिला की ट्रू नेट मशीन से कोरोना वायरस की जांच कराई गई। बुधवार को ही महिला ने बेटी को भी जन्म दिया। इसके साथ ही जांच में महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि भी हो गई। बृहस्पतिवार को बेटी का भी सैंपल लेकर जांच कराई गई। सभी की निगाहें नवजात की जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई थीं। जैसे ही बेटी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, वैसे ही डॉक्टरों ने राहत की सांस ली। चूंकि, मां कोरोना पॉजिटिव है, इस कारण बेटी को अभी बाल रोग वार्ड में भर्ती किया गया है। वार्ड में ही डॉक्टरों और स्टाफ बेटी की देखभाल कर रहा है। बेटी को अभी मां का दूध भी नहीं पिलाया गया है। जब तक मां की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती है, तब तक बेटी को बाहर का ही दूध पिलाया जाएगा।
विज्ञापन

भैरो खिड़की को किया सील
भैरो खिड़की क्षेत्र की गर्भवती महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्र को बैरिकेडिंग लगा कर सील कर दिया गया है। यहां पर किसी के भी आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, बंगरा में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके परिवार के तीन सदस्यों के सैंपल लिए गए और उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed