फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Negligence in Treatment

कोविड मरीज के इलाज में लापरवाही की होगी मजिस्ट्रियल जांच

Tue, 08 Sep 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Negligence in Treatment
Negligence in Treatment
झांसी। कोरोना संक्रमित भतीजे की मौत के बाद सराफा कारोबारी ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने पंद्रह दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

लक्ष्मणगंज निवासी सराफा कारोबारी मुकेश अग्रवाल ने बताया था कि उनके भतीजे योगेश अग्रवाल (38) को कोविड जांच के उपरांत 14 अगस्त को चिकित्सक की सलाह पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर 24 अगस्त को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान 26 अगस्त को दिल्ली के नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट में उनकी मौत हो गई थी। मुकेश अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक व अन्य स्टाफ पर मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। इस मामले में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने मजिस्ट्रियल जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान को नामित किया है। डीएम ने सम्यक जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है। एडीएम जांच में आवश्यकतानुसार किसी चिकित्सक की मदद भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed