फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NEET: Faces lit up after seeing easy questions of Biology and Chemistry

नीट: जीव और रसायन विज्ञान के आसान सवाल देख खिले चेहरे

Mon, 06 May 2024 03:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
NEET: Faces lit up after seeing easy questions of Biology and Chemistry
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महानगर के पांच केंद्रों पर रविवार को हुई राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) में 97 फीसदी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के आसान सवाल देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। जबकि भौतिक विज्ञान के सवालों ने विद्यार्थियों को थोड़ा उलझाया।
जिले में नीट के लिए बुंदेलखंड विवि, मदर सीता पब्लिक स्कूल, सन इंटरनेशनल, शीयरवुड और माउंट लिट्रा जी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर 3293 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सुबह 11:00 बजे से केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाने लगा। केंद्र पर दाखिल होते ही सभी परीक्षार्थियों की जांच हुई। अगर कोई पेन, पेंसिल साथ लाया था, तो उसे गेट पर ही रखवा दिया गया। क्योंकि, केंद्र की तरफ से ही परीक्षार्थियों को पेन, पेंसिल दिए गए। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की गई। दोपहर डेढ़ बजे तक ही परीक्षार्थियों का केंद्र पर प्रवेश करने की अनुमति मिली। दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक परीक्षा चली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की जिला समन्वयक डॉ. विभा तलवार ने बताया कि नीट में 3205 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सिर्फ 88 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन


-------------
ये बोले परीक्षार्थी
....................
पेपर बहुत अच्छा रहा। जीव और रसायन विज्ञान के सवाल काफी आसान थे। हालांकि भौतिक विज्ञान के न्यूमेरिकल वाले सवालों को हल करने में थोड़ा समय लगा। - वैष्णवी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोलॉजी और केमिस्ट्री के सवाल बहुत आसान थे। इन्हें जल्दी कर लिया। फिजिक्स के सवालों ने उलझाया। कुल मिलाकर पेपर ठीक गया है। - अब्दुल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed