फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NCC student dead durring Pared

एनसीसी परेड के दौरान छात्र की हालत बिगड़ी, मौत

Fri, 25 Dec 2020 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
NCC student dead durring Pared
कुगन राज, फाइल फोटो 1
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एनसीसी परेड के दौरान एक छात्र की तबीयत बगड़ गई। साथी कैडेट उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता को घटना को जानकारी दी। छात्रों के मुताबिक परेड के दौरान उनकी मौत हुई है। एनसीसी अधिकारी के अनुसार वह प्रमाण पत्रों की जांच कराने आए थे। हालत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कुगन राज (21) बुुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। साथ ही, वह एनसीसी कैडेट था। बृहस्पतिवार सुबह शारीरिक फिटनेस की क्लास के बाद एलएलबी विभाग की इमारत के पीछे एनसीसी की परेड चल रही थी। कुगन राज भी इसमें शामिल थे, तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़े। यह देखकर साथी छात्र घबरा गए। उनको उठाकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर शिक्षकों के साथ अन्य साथी छात्र भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षकों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद जम्मू कश्मीर में सेना में सूबेदार के रूप में तैनात कुगन के पिता एके कार्तिकेयन को घटना की जानकारी दी। खबर सुनकर पिता के पैरोें तले जमीन खिसक गई। पिता ने उनके झांसी आने पर शुक्रवार को ही पोस्टमार्टम कराने की सहमति दी। चौकी प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक छात्र के पिता के झांसी आने पर ही पोस्टमार्टम होगा। उनके आने तक शव को पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी प्रोफेसर सुनील काबिया ने बताया कि एनसीसी के नवप्रवेशित कैडेट्स को अपने-अपने प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मूलप्रमाणत्रों के साथ विश्वविद्यालय परिसर स्थित एनसीसी कार्यालय बुलाया गया था। प्रमाण पत्रों के सत्यापन के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी परमेंद्र सिंह के मुताबिक परेड के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हुई है।

मूलरूप से तमिलनाडु का रहने वाला था
पुलिस के अनुसार कुगन राज मूलरूप से तामिलनाडु का रहने वाला था। पिता जम्मू कश्मीर में सेना में सूबेदार हैं। झांसी में तैनाती के दौरान उनका पुत्र झांसी में ही पढ़ाई कर रहा था। उनका ट्रांसफर जम्मू कश्मीर हो जाने के बाद वह विश्वविद्यालय के पास बने एक हॉस्टल में छात्रों के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed