फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   NCC caddet take mission from do goodluck to everbody

करने जनकल्याण, एनसीसी कैडेट ने भी संभाल ली कमान

Fri, 17 Apr 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
NCC caddet take mission from do goodluck to everbody
कोरोना वायरस से लोगों के सामाजिक दायित्व को चित्रों के माध्यम से जागरूक कर रही है बुंदेलखंड विश्?
झांसी। कोरोना की जंग में हर वर्ग बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहा है। महानगर में अपराजिता बनकर तमाम महिलाएं और युवतियां इस जंग में उत्साह से भाग ले रहीं हैं। कोई सड़क पर उतरकर लॉकडाउन का पालन करा रहा है, तो कोई मास्क लगाने की सीख दे रहा है। एनसीसी कैडेट्स लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रही हैं। वहीं नागरिक सुरक्षा कोर की महिला शक्ति भी अहम भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही तमाम महिलाएं ऐसी हैं, जो लॉकडाउन का पालन करते हुए चित्र बनाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

महानगर में कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करने का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को इलाइट चौराहे पर एनसीसी कैडेट लोगों को मास्क पहनने के प्रति प्रेरित करतीं नजर आईं। साथ उन्होंने लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील भी की। इसके साथ ही सिविल डिफेंस की महिला ब्रिगेड ने भी बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया। उन्होंने लोगों को माइक्रो एटीएम के जरिए धन निकासी करने की सलाह दी।
विज्ञापन

चित्र बनाकर दे रहीं प्रेरणा
बुंदेलखंड विवि के ललितकला संस्थान की शिक्षिका आरती वर्मा लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए चित्र बनाकर संदेश दे रही हैं। उन्होंने अब तक लॉकडाउन वन और टू, भूख, सामंजस्य, अदृश्य विश्वयुद्घ को लेकर चित्र बनाए हैं। इन चित्रों को वे सोशल मीडिया पर साझा करती हैं और लोगों को जागरूक करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहती हैं कैडेट
लोगों को मास्क जरूर लगाना चाहिए। वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। इसके प्रति लोगाें को जागरूक कर रहे हैं।- पूनम प्रजापति, बीकेडी कॉलेज
कोरोना महामारी के दौर में लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बेवजह घर से निकल रहे लोगों को भी समझा रहे हैं। गर्व है कि इस काम में हम सहभागी हैं।- भावना श्रीवास, बीयू
कोरोना को हराना है तो सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाना होगा। मास्क लगाना भी जरूरी है। एनसीसी के जरिए देश की सेवा करने का अवसर मिला है। अच्छा लग रहा है।- शिवांगी सिंह, बीयू
सोशल डिस्टेंसिंग बेहद अहम है। बैंक आने वाले लोगों को इस बारे में समझाते हैं। ताकि कोरोना की जंग को जीता जा सके। यह काम करके अच्छा महसूस कर रहे हैं।- मनीषा कुशवाहा, सिविल डिफेंस

लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के प्रति जागरूक करना हमारा मकसद है। इसके लिए हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके जरिए देश सेवा कर रहे हैं।- प्रियंका, सिविल डिफेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed