फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nazul land scam: sword hangs on more than 53 encroachers

नजूल जमीन घोटाला : 53 से अधिक कब्जेधारकों पर लटकी तलवार

Tue, 20 Aug 2024 05:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Nazul land scam: sword hangs on more than 53 encroachers
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। गोविंद चौराहे के पास स्थित बेशकीमती नजूल जमीन को हड़पने के खेल का खुलासा होने के बाद से यहां के 53 से अधिक कब्जेधारकों पर भी तलवार लटक गई है। नगर निगम के शुरुआती सर्वे में पाया गया है कि इन्होंने कागजों में फर्जीवाड़ा करके कब्जा जमा रखा है। निगम अफसरों का कहना है कि सर्वे कार्य जल्द पूरा करके जमीन खाली कराई जाएगी।

गोविंद चौराहे से मिनर्वा जाने वाली सड़क के दोनों ओर की जमीन रक्षा मंत्रालय ने 10 नवंबर 1957 को नगर पालिका के सुपुर्द की थी। नगर निगम के नजूल रजिस्टर में यह जमीन खाता संख्या 111 पर गाटा संख्या 4058 एवं 3.687 हेक्टेयर रकबा के तौर पर दर्ज है। संपत्ति विभाग के कर्मचारियों से सांठगांठ करके जमीन कारोबारियों ने कागजों में हेरफेर करके जमीन का ही बैनामा कर दिया। कुछ माह पहले एक शिकायतकर्ता के सामने आने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता की रिपोर्ट से पता लगा कि राजस्व कर्मियों ने जानबूझकर ऐसी रिपोर्ट लगाई, जिसकी बदौलत जमीन कारोबारियों ने नजूल जमीन का आसानी से बैनामा कर दिया। इसके बाद ही जमीन का सर्वे शुरू हुआ। रविवार के अंक में अमर उजाला ने इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता के मुताबिक यहां 53 से अधिक कब्जेधारक मिले हैं, हालांकि इनका अंतिम सर्वे कराया जाना बाकी है। अंतिम सर्वे पूरा होने के बाद कार्रवाई होगी।

:::
इनसेट
नगर निगम की 20 एकड़ से अधिक जमीन पर कब्जा

महानगर में नगर निगम की करीब 20 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा है। दरअसल, नगरपालिका से नगर निगम में तब्दील होने पर निगम के स्वामित्व में ग्राम समाज समेत सीलिंग की सरप्लस जमीन आई थी। शुरूआत में इसकी पैमाइश नहीं कराई गई। कुछ समय पहले जब खोज-खबर शुरू हुई तब 20 एकड़ से अधिक जमीन पर कब्जा मिला। सबसे अधिक कब्जा लहरगिर्द, बिजौली, गरियागांव, मैरी जैसे इलाकों में मिला। हालांकि नगर निगम ने बीते दो साल के दौरान कुछ हद तक अवैध कब्जे से जमीनों को खाली कराया है। :

:::::


इनसेट
फर्जीवाड़े के आरोप में नगर निगम ने दर्ज कराई रिपोर्ट
नजूल जमीन के गाटा में फर्जीवाड़ा के आरोप में नगर निगम की ओर से नवाबाद थाने में चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। राजस्व निरीक्षक प्रकाश चंद्र सोनी की तहरीर पर पुलिस ने आमिर खान निवासी संगम बिहार आवास विकास कॉलोनी, अरबाज खान निवासी नालगंज, इस्लाम खान निवासी सिविल लाइंस एवं बाबू पठान निवासी बाहर सैंयर गेट के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। नवाबाद इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed